यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंग्लिश फुटबॉल Chelsea F.C में शामिल हुए ब्राजील के किशोर एंजेलो गैब्रिएल, सैंटोस क्लब का छोड़ा साथ
इंग्लिश फुटबाल क्लब चेल्सी ने ब्राजील के किशोर एंजेलो गैब्रिएल को सैंटोस से अपनी क्लब में शामिल किया। नए मैनेजर ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। इंग्लिश फुटबाल क्लब चेल्सी ने ब्राजील के किशोर एंजेलो गैब्रिएल को सैंटोस से अपनी क्लब में शामिल किया। नए मैनेजर मौरिसियो पोशेटिनो प्रतिभावान किशोर को अपनी टीम का हिस्सा बनाना चाहते हैं। 18 वर्षीय विंगर ब्राजील के इतिहास में राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 15 वर्ष 308 दिन में वरिष्ठ टीम में पदार्पण किया था। वह सैंटोस क्लब के लिए 129 बार पहली टीम का हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि, अभी तक गैब्रिएल की फीस और उनके अनुबंध की अवधि निश्चित नहीं की गई है, परंतु रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें 1.7 करोड़ डालर (लगभग 140 करोड़ रुपये) में अंग्रेजी क्लब ने शामिल किया है।