लौकी की बर्फी
By Edited By: Published: Sat, 20 Apr 2002 12:00 AM (IST)Updated:
सामग्री :
100 ग्राम खोया, 100 ग्राम लौकी, 50 ग्राम चीनी, 1 टे.स्पून मक्खन, पानी- एक या डेढ़ टेबल स्पून, एक-दो बूंदें केवड़ा, कुछ बूंदे हरा रंग (खाने वाला), घी-थाली पर लगाने के लिए।
कितने लोगों के लिए : 4
विधि :
लौकी को धो-छीलकर कस लें। एक बर्तन में मक्खन गरम करके उसमें कसी हुई लौकी को थोड़ा भून लीजिए।
अब इसमें थोड़ा पानी डालकर पकने के लिए छोड़ दीजिए। अब इसमें चीनी डालकर इसको लगातार तब तक हिलाएं, जब तक मिश्रण गाढ़ा हो जाए। अब इसमें कसा हुआ खोया मिलाएं व बर्तन का किनारा छोड़ने तक पकाएं। अब इसे आंच से उतार कर इसमें हरा रंग व केवड़ा डाल दीजिए। एक थाली में थोड़ा घी डालकर उसको पूरी थाली पर रगड़ लीजिए और थाली में लौकी का मिश्रण डाल दीजिए। जब यह मिश्रण जम जाए तब इसे त्रिकोण टुकड़ों में काट कर चांदी के वर्क से सजाएं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें