उत्तपम
By Edited By: Published: Tue, 21 Aug 2001 12:00 AM (IST)Updated: Tue, 21 Aug 2001 12:00 AM (IST)
कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
3 कटोरी चावल, 1 कटोरी धुली उड़द की दाल, 1/2 कप कटा प्याज, 1/2 कप कटा टमाटर, 1/4 कप कटी पत्तागोभी, 2 टी स्पून धनियापत्ती, 1 टी स्पून नमक, आवश्यकतानुसार घी।
विधि :
चावल व दाल को सुबह भिगो दें। शाम को दोनों को महीन पीसकर नमक मिलाकर रात भर ढक कर रख दें। सुबह तक यह मिश्रण फूल जाएगा।
गरम तवे पहले घी लगाकर चिकना कर लें, फिर 2 टे.स्पून उपरोक्त मिश्रण डालकर थोड़ा फैलाएं। ज्यादा पतला न करें। मोटा ही रहे तो अच्छा है। अब इसके ऊपर प्याज, पत्तागोभी और टमाटर डालकर फैलाएं। यह सब धीमी आंच पर ही करें। अब इस मिश्रण को ढक्कन से ढक कर 5 मिनट तक पकाएं। इसे आप नारियल की चटनी के साथ परोसें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें