विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Avocado Toast से करें दिन की हेल्दी शुरुआत, यहां पढ़ें इसे बनाने की सिंपल रेसिपी

Published: Sat, 13 Sep 2025 04:54 PM (IST)

क्या आप अपने दिन की शुरुआत कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना खाकर करना चाहते हैं? अगर हां, तो एवोकाडो टोस्ट ...और पढ़ें

Avocado Toast से करें दिन की हेल्दी शुरुआत, यहां पढ़ें इसे बनाने की सिंपल रेसिपी
Avocado Toast से करें दिन की हेल्दी शुरुआत, यहां पढ़ें इसे बनाने की सिंपल रेसिपी

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

  • 2 स्लाइस ब्राउन ब्रेड या होल ग्रेन ब्रेड
  • 1 पका हुआ एवोकाडो
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • नमक स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार
  • थोड़ी सी लाल मिर्च फ्लेक्स (अगर आप तीखा पसंद करते हैं)

विधि :

  • सबसे पहले, ब्रेड स्लाइस को टोस्टर में या तवे पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक टोस्ट करें।
  • एक बाउल में एवोकाडो को बीच से काटें, उसकी गुठली निकालें और चम्मच से उसका गूदा निकाल लें। अब इसे कांटे से अच्छे से मैश करें।
  • मैश किए हुए एवोकाडो में नींबू का रस, नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • अब इस एवोकाडो प्यूरी को टोस्ट की हुई ब्रेड पर अच्छे से फैलाएं।
  • ऊपर से थोड़ी सी लाल मिर्च फ्लेक्स या कटी हुई धनिया पत्ती डालकर गार्निश करें। आप चाहें तो इसमें टमाटर के स्लाइस या पनीर भी डाल सकते हैं।
  • बस, आपका हेल्दी और स्वादिष्ट एवोकाडो टोस्ट तैयार है। इसे तुरंत गरमागरम खाएं और अपने दिन की हेल्दी शुरुआत करें।
(Image Source: Freepik)