विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेहमानों को सर्व करें रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर चंगेजी, बेहद आसान है इसे बनाने का तरीका

Published: Tue, 09 Sep 2025 04:32 PM (GMT+05:30)

अगर आप इस वीकेंड कुछ खास और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, जो आपके मेहमानों को भी खूब पसंद आए, तो ...और पढ़ें

मेहमानों को सर्व करें रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर चंगेजी, बेहद आसान है इसे बनाने का तरीका
मेहमानों को सर्व करें रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर चंगेजी, बेहद आसान है इसे बनाने का तरीका

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

  • पनीर: 250 ग्राम (टुकड़ों में कटा हुआ)
  • प्याज: 2 मध्यम (बारीक कटा हुआ)
  • टमाटर: 3 मीडियम (प्यूरी बना लें)
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट: 2 चम्मच
  • दही: आधा कप
  • क्रीम: एक चौथाई कप
  • काजू का पेस्ट: 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर: आधा चम्मच
  • धनिया पाउडर: 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर: 1 चम्मच
  • गरम मसाला: आधा चम्मच
  • जीरा: आधा चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार
  • तेल/घी: 3-4 चम्मच
  • कसूरी मेथी: 1 चम्मच

विधि :

  • सबसे पहले, एक पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें और पनीर के टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने तक तल लें। आप चाहें तो पनीर को बिना तले भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • उसी पैन में बचा हुआ तेल गरम करें। इसमें जीरा डालें, फिर प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • जब प्याज अच्छी तरह भुन जाए, तो इसमें टमाटर की प्यूरी, हल्दी, धनिया और लाल मिर्च पाउडर डालकर तेल छोड़ने तक पकाएं। इसके बाद आंच धीमी करके इसमें दही और काजू का पेस्ट मिलाएं और लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं।
  • अब इस मसाले में थोड़ा पानी मिलाएं और इसे 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। ग्रेवी को बीच-बीच में चलाते रहें।
  • जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए, तो इसमें तले हुए पनीर के टुकड़े, गरम मसाला, कसूरी मेथी और नमक डालें। सब कुछ अच्छी तरह मिलाएं।
  • आखिर में, इसमें क्रीम डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। एक मिनट के लिए और पकाएं और गैस बंद कर दें।
(Image Source: Freepik)