विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्रेकफास्ट या स्नैक्स के लिए बना सकते हैं पनीर भुर्जी सैंडविच, बेहद आसान है रेसिपी

Published: Wed, 10 Sep 2025 04:11 PM (IST)

सुबह या शाम के नाश्ते के लिए पनीर भुर्जी सैंडविच काफी अच्छा ऑप्शन है। पनीर प्रोटीन का अच्छा सोर्स है ...और पढ़ें

ब्रेकफास्ट या स्नैक्स के लिए बना सकते हैं पनीर भुर्जी सैंडविच, बेहद आसान है रेसिपी
ब्रेकफास्ट या स्नैक्स के लिए बना सकते हैं पनीर भुर्जी सैंडविच, बेहद आसान है रेसिपी

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

  • पनीर- 200 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
  • प्याज- 1 मध्यम आकार का (बारीक कटा हुआ)
  • टमाटर- 1 मध्यम आकार का (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च- 1-2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल या घी- 2 बड़े चम्मच
  • हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • ब्रेड स्लाइस- 4-6
  • बटर या घी- आवश्यकतानुसार
  • पुदीने की चटनी या टोमेटो केचप

विधि :

  • सबसे पहले एक पैन में तेल या घी गरम करें।
  • अब गरम तेल में बारीक कटा हुआ प्याज़ डालें और सुनहरा होने तक भूनें।
  • इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें। अच्छी खुशबू आने तक 1-2 मिनट तक भूनें।
  • इसके बाद बारीक कटा हुआ टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं।
  • अब हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • मसाले को 1 मिनट तक भूनें और फिर इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर और नमक डालें।
  • पनीर को मसालों के साथ अच्छी तरह मिलाएं और 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। ज्यादा देर तक न पकाएं, नहीं तो पनीर सख्त हो जाएगा।
  • लास्ट में, कटा हुआ हरा धनिया डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
  • इसके बाद ब्रेड के स्लाइस लें और एक तरफ बटर लगाएं।
  • बटर वाली तरफ को गरम तवे पर रखें और धीमी आंच पर हल्का सेकें।
  • अब ब्रेड की दूसरी तरफ पुदीने की चटनी या टोमेटो केचप लगाएं।
  • सैंडविच की एक स्लाइस पर तैयार पनीर भुर्जी की स्टफिंग रखें और दूसरी स्लाइस से ढक दें।
  • दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें।
  • सैंडविच को तिकोने आकार में काटें और गरम-गरम परोसें।
(Picture Courtesy: Freepik)