विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हेल्दी ब्रेकफास्ट का ढूंढ रहे हैं ऑप्शन, तो मेन्यू में शामिल करें 'ओट्स पैनकेक'

By Priyanka SinghEdited By:
Published: Sat, 22 Apr 2023 11:07 AM (IST)

हेल्दी ब्रेकफास्ट के आप्शन में आप ओट्स पैनकेक को शामिल कर सकते हैं। जो हेल्थ के लिए तो सही है ...और पढ़ें

हेल्दी ब्रेकफास्ट का ढूंढ रहे हैं ऑप्शन, तो मेन्यू में शामिल करें 'ओट्स पैनकेक'
हेल्दी ब्रेकफास्ट का ढूंढ रहे हैं ऑप्शन, तो मेन्यू में शामिल करें 'ओट्स पैनकेक'

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

1 1/4 कप मैदा, 1/2 कप जौ का आटा, 2 छोटे चम्मच बेकिंग पाउडर, 1/4 छोटा चम्मच नमक, 1 1/4 कप फैट फ्री मिल्क, 1 अंडा हल्का सा फेंटा हुआ और 1 बड़ा चम्मच तेल
ऑप्शन केले के साथ- केला मैश किया हुआ, चुटकीभर जायफल पाउडर
सेब के साथ- 3/4 कप बारीक कटे सेब, 1/4 कप बारीक कटे नट्स, 1/2 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर
चॉकलेट के साथ- 1/2 कप हल्के मीठेवाला चॉकलेट चिप्स

विधि :

- एक बड़े बर्तन में मैदा, ओट्स, बेकिंग पाउडर और नमक मिलाएं।
- अलग बर्तन में दूध, अंडा और तेल फेंट लें। सूखे मिश्रण में तैयार लिक्विड मिश्रण डालें।
- पैन गरम करें।
- इसमें थोड़ी सी चिकनाई लगाएं। एक कलछी मिश्रण डालें। उलट-पलट कर सेंक लें।
- आप केले के मिश्रण, सेब के मिश्रण या चॉकलेट के मिश्रण से पैनकेक के अलग-अलग फ्लेवर ट्राई कर सकते हैं।

Pic credit- freepik