विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर पर इस आसान रेस‍िपी से बनाएं दानेदार कलाकंद, भूल जाएंगे होटल का स्‍वाद

Published: Fri, 05 Sep 2025 01:53 PM (GMT+05:30)

कलाकंद एक बहुत ही स्‍वाद‍िष्‍ट म‍िठाई है। आमताैर पर लोग इसे बाहर होटल से लेकर आते हैं। लेक‍िन आप चाहें ...और पढ़ें

घर पर इस आसान रेस‍िपी से बनाएं दानेदार कलाकंद, भूल जाएंगे होटल का स्‍वाद
घर पर इस आसान रेस‍िपी से बनाएं दानेदार कलाकंद, भूल जाएंगे होटल का स्‍वाद

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

  • दूध एक लीटर
  • चीनी स्वादानुसार
  • पनीर 200 ग्राम (या 1 लीटर दूध से बना ताजा पनीर)
  • इलायची पाउडर
  • घी एक बड़ा चम्मच
  • पिस्ता या दबादाम एक बड़ा चम्मच कटा हुआ

विधि :

  • कलाकंद बनाने के ल‍िए सबसे पहले दूध को भारी तले वाले पैन में डालकर उबाल लें।
  • इसके बाद लो फ्लेम पर गाढ़ा होने तक पकाएं।
  • इसके बाद पनीर को मैश करके दूध में डालें और लगातार चलाते रहें।
  • जब ये गाढ़ा होकर हलवा जैसा हो जाए, तब इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • अब एक प्लेट या ट्रे को घी से ग्रीस कर लें और मिश्रण उसमें डालकर फैला दें।
  • अब ऊपर से कटे हुए पिस्ता और बादाम डालकर हल्का दबा दें।
  • इसके बाद इसे एक से दो घंटे के लिए ठंडा होने दें और फिर चौकोर टुकड़ों में काटकर सर्व करें।
Image Credit- Youtube