विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्रेकफास्ट के लिए बनाना चाहते हैं टेस्टी और फ्लफी पैनकेक, तो नोट कर लें ये रेसिपी

Published: Sun, 13 Jul 2025 04:12 PM (IST)

ब्रेकफास्ट में अगर कुछ टेस्टी और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो पैनकेक आपके लिए एकदम परफेक्ट हैं। इसे बच्चे और ...और पढ़ें

ब्रेकफास्ट के लिए बनाना चाहते हैं टेस्टी और फ्लफी पैनकेक, तो नोट कर लें ये रेसिपी
ब्रेकफास्ट के लिए बनाना चाहते हैं टेस्टी और फ्लफी पैनकेक, तो नोट कर लें ये रेसिपी

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

  • 1 कप मैदा
  • 1 बड़ा चम्मच चीनी
  • 1 चम्मच बेकिंग पाउडर
  • ½ चम्मच बेकिंग सोडा
  • ¼ चम्मच नमक
  • 1 कप दूध
  • 1 अंडा
  • 2 बड़े चम्मच पिघला हुआ मक्खन या तेल
  • 1 चम्मच वनीला एसेंस

विधि :

  • एक बड़े बाउल में मैदा, चीनी, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक डालें।
  • इन्हें अच्छी तरह से छलनी से छान लें ताकि कोई गांठ न रहे और पैनकेक हल्के और फूलें।
  • अब दूसरे बाउल में दूध, अंडा, पिघला हुआ मक्खन और वनीला एसेंस मिलाकर अच्छी तरह से फेंट लें।
  • अब ड्राई इंग्रेडिएंट्स को मिक्सचर में धीरे-धीरे डालें और हल्के हाथ से मिलाएं।
  • ज्यादा न मिलाएं, नहीं तो पैनकेक हैवी हो जाएंगे। ध्यान रखें कि बैटर थोड़ा गाढ़ा होना चाहिए।
  • अब एक नॉन-स्टिक पैन को मध्यम आंच पर गर्म करें और थोड़ा मक्खन या तेल लगाएं।
  • गोलाकार में बैटर डालें और फैलने दें।
  • जब पैनकेक के ऊपर बुलबुले दिखें और किनारा सूखा लगे, तो पलट दें।
  • दूसरी तरफ से भी सुनहरा होने तक पकाएं।
  • गर्म-गर्म पैनकेक को प्लेट में निकालें। ऊपर से मेपल सिरप, शहद, चॉकलेट सॉस या फ्रेश फ्रूट्स डालकर सर्व करें।
(Picture Courtesy: Freepik)