साइंस क्विज
1. चितरंजन नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के साइंटिस्ट्स ने नीम से कैंसर को खत्म करने का सफल प्रयोग किस जीव पर किया है?
(क) बिल्ली
(ख) बंदर
(ग) चूहा
(घ) नेवला
2. किस देश के साइंटिस्ट्स ने ऐसी आर्टिफिशियल मसल्स बनाई हैं, जिनसे रोबोट अपने आप से 80 गुना ज्यादा वजन और पांच गुना बडे आकार का वेट उठाने में सक्षम हो जाएंगे?
(क) जापान
(ख) इटली
(ग) इजिप्ट
(घ) सिंगापुर
3. ब्रिटेन ने दुनिया की सबसे तेज चलने वाली जेटस्की बनाई है। यह तीन सेकंड में 128 किमी. प्रति घंटे की स्पीड पकड लेती है। इसका क्या नाम है?
(क) द ब्लैक एडिशन 360
(ख) द स्टार एडिशन 360
(ग) मूविंग वर्ल्ड गन
(घ) सी हार्स 180
4. किस देश के साइंटिस्ट्स ने हाल ही में एक ऐसा पौधा तैयार किया है, जिसमें आलू और टमाटर एक साथ उगते हैं?
(क) थाईलैंड
(ख) ब्रिटेन
(ग) श्रीलंका
(घ) जापान
5. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने किस प्लैनेट पर पानी की मौजूदगी के संकेत दिए हैं?
(क) मंगल
(ख) बुध
(ग) गुरु
(घ) चंद्रमा
6. ऑकलैंड यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने निम्न में से किसे समय पूर्व जन्मे बच्चों के सामान्य विकास के लिए सबसे जरूरी साबित किया है?
(क) शक्कर
(ख) नमक
(ग) नीम
(घ) क्लोरीन
उत्तर-
1. ग, 2. घ, 3. क, 4. ख, 5. क, 6. क