साइंस क्विज
1. वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक सस्ता इमेजिंग कैमरा सेंसर विकसित किया है, जिससे बहुत कम लाइट में भी बिना फ्लैश के फोटो खींचे जा सकेंगे। यह इमेजिंग सेंसर किस कम्पाउंड का बना है?
(क) टैफीन
(ख) ग्रैफीन
(ग) कैफीन
(घ) मैरीन
2. पिछले दिनों एक अत्याधुनिक विशालकाय टेलीस्कोप ने 15 एक्सट्रीम डार्क गैलेक्सी की खोज की है। यह टेलीस्कोप कौन सा है?
(क) गैलेक्सी टेलीस्कोप
(ख) डिस्कवरी टेलीस्कोप
(ग) चैलेंजर टेलीस्कोप
(घ) अल्मा टेलीस्कोप
3. जापानी शोधकर्ताओं ने अमेरिका और दो यूरोपीय देशों के साथ मिलकर ऐसा महत्वपूर्ण फार्मूला तैयार किया है, जिससे लिक्विड सीमेंट को लिक्विड मेटल में बदला जा सकेगा। रिसर्च में सहयोग करने वाले दो यूरोपीय देश कौन से हैं?
(क) ब्रिटेन व जर्मनी
(ख) इटली व जर्मनी
(ग) पुर्तगाल व जर्मनी
(घ) फिनलैंड व जर्मनी
4. क्या आप बता सकते हैं कि आज से लगभग कितने साल पहले अंटार्कटिका पर कोई बर्फ नहीं थी?
(क) 336 लाख वर्गा पूर्व
(ख) 36 लाख वर्गा पूर्व
(ग) 136 लाख वर्गा पूर्व
(घ) 236 लाख वर्गा पूर्व
5. एक हालिया रिसर्च के अनुसार एक नए एन्फ्लुएंजा वायरस पर फ्लू की सबसे प्रभावकारी दवा का भी असर नहीं होता है। यह प्रभावकारी दवा कौन सी है?
(क) टैमीफ्लू
(ख) कैमीफ्लू
(ग) नैमीफ्लू
(घ) फ्लूजो
उत्तर-
1. ख, 2. घ, 3. घ, 4. क, 5.क
रामनयन सिंह