साइंस क्विज
1. भारत ने पहली बार ऐसी स्वदेशी वैक्सीन का सफल क्लिनिकल ट्रायल किया है, जो बच्चों में होने वाली खतरनाक डायरिया से निजात दिला सकती है। यह वैक्सीन कौन सी है?
(क) कोटावैक
(ख) रोटावैक
(ग) पोटावैक
(घ) मल्टी पोटावैक
2. विशेषज्ञों का अनुमान है कि उपर्युक्त वैक्सीन आयातित विदेशी वैक्सीन की तुलना में 40 गुना सस्ती होगी। इस वैक्सीन का संभावित मूल्य लगभग कितना हो सकता है?
(क) 130 रुपये
(ख) 15 रुपये
(ग) 240 रुपये
(घ) 54 रुपये
3. वैज्ञानिकों का आकलन है कि ग्लोबल वार्मिंग के लिए जिम्मेदार एक प्रमुख गैस का लेवल पिछले 30 लाख साल में सबसे उच्च स्तर पर है। यह गैस कौन सी है?
(क) कार्बन मोनोक्साइड
(ख) मिथेन
(ग) नाइट्रस आक्साइड
(घ) कार्बन डाई आक्साइड
4. क्या आप बता सकते हैं कि वह कौन सा जीन है, जिसमें विकृति आने पर स्तन कैंसर होने की प्रबल आशंका रहती है?
(क) बीआरसीए1
(ख) एआरसीए1
(ग) पीआरसीए1
(घ) आरसीए3
5. वह कौन सा देश है, जहां हाल ही में कम्प्यूटर की सहायता से अत्याधुनिक 3डी प्रिंटिंग तकनीक द्वारा निर्मित बंदूक से पहली गोली दागी गई?
(क) चीन
(ख) रूस
(ग) अमेरिका
(घ) जर्मनी
उत्तर-. ख, 2. घ, 3. घ, 4. क, 5. ग
इंटरैक्शन: रामनयन सिंह