विज्ञान के क्षेत्र से जुड़ी जानकारियों से रहें अपडेट..
1. कुछ ही समय में अमेरिकी इंजीनियरों द्वारा निर्मित 3.5 लाख डॉलर का 2 सीटों वाला खास विमान बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, जो थल, जल व बर्फीले स्थानों से उडान भर सकता है। यह विशेष विमान कौन सा है?
(क) लिसा अकोया
(ख) मोना अकोया
(ग) स्पेस अकोया
(घ) अकोया यूनिवर्स
2. वैज्ञानिकों को एशिया स्थित लाओस में मनुष्य की ऐसी प्राचीन खोपडी मिली है, जिससे पता चलता है कि मानव का अफ्रीका से एशिया की तरफ प्रवासन (माइग्रेसन) वर्तमान धारणा से 20 हजार साल पहले हुआ था। यह प्रवासन कम से कम आज से कितने वर्ष पहले हुआ था?
(क) 30 हजार वर्ष पूर्व
(ख) 40 हजार वर्ष पूर्व
(ग) 50 हजार वर्ष पूर्व
(घ) 80 हजार वर्ष पूर्व
3. वैज्ञानिकों का दावा है कि उन्होंने ऐसा लोशन तैयार किया है, जो बालों के विकास को रोकने वाली एंजाइम के प्रभाव को कम कर गंजेपन को ठीक कर सकती है। बालों के विकास को प्रभावित करने वाली यह एंजाइम कौन सी है?
(क) पीजीडी 4
(ख) पीजीडीए 3
(ग) पीजीडीबी 3
(घ) पीजीडी 2
4. प्रसिद्ध अमेरिकी तकनीकी संस्थान एमआईटी द्वारा डिजाइन की गई तकनीक से एक डॉंक्टर ने ऐसी ऑफिस चेयर तैयार की है, जो आपके मूवमेंट के हिसाब से एडजस्ट कर बैठने को आरामदेह व आनंददायी बनाती है। यह विशेष चेयर कौन सी है?
(क) आईसी चेयर
(ख) लिम्ब टीसी
(ग) लिम्ब पीसी
(घ) लिम्ब आईसी
5. इन दिनों अमेरिका का दक्षिणी-प›िमी टेक्सास क्षेत्र, मच्छरों से फैलने वाले एक खतरनाक वायरस से प्रभावित है। इस वायरस से ग्रसित गंभीर रोगी की रोशनी गायब हो सकती है, या पैरालासिस हो सकता है। यह वायरस कौन सा है?
(क) साउथ नाइल वायरस
(ख) ईस्ट नाइल वायरस
(ग) वेस्ट नाइल वायरस
(घ) नार्थ नाइल वायरस
सही उत्तर- 1.क, 2.ग, 3.घ, 4.घ, 5.ग
रामनयन सिंह