विज्ञान के क्षेत्र से जुड़ी जानकारियों से रहें अपडेट..
1. स्पेन स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ ग्रैनाडा के शोधकर्ताओं के अनुसार शहरों में जन्में व पले बच्चे, मानसिक व शारीरिक समस्याओं से अपेक्षाकृत परेशान रहते हैं। इस शोध के अनुसार इन बच्चों में कौन सा हानिकारक केमिकल ज्यादा पाया जाता है?
(क) फेनोस्ट्रोजेंस
(ख) जेनोस्ट्रोजेंस
(ग) स्ट्रोजेंस
(घ) मोनोस्ट्रोजेंस
2. पिछले दिनों अमेरिकी सेना ने एक हाइपरसोनिक विमान का सफल परीक्षण किया, जो दिल्ली से चैन्नई की दूरी आधे घंटे से भी कम समय में पूरी कर सकता है। इस फाइटर की चाल ध्वनि की गति से कितनी गुना ज्यादा है?
(क) 3 गुना
(ख) 5 गुना
(ग) 7 गुना
(घ) 8 गुना
3. जर्मन वैज्ञानिकों के अनुसार नाक में मौजूद एक टॉक्सिन प्रोटीन की जांच कर काफी पहले ही अल्जाइमर होने की आशंका का पता लगाया जा सकता है। यह टॉक्सिन प्रोटीन कौन सा है?
(क) फाउ
(ख) स्टेऊटाउ
(ग) टाउ
(घ) स्ट्रेफाउ
4. कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए एक नवीन शोध के अनुसार अंडे के सफेद भाग में ऐसे प्रोटीन मिलते हैं, जिससे मस्तिष्क सक्रिय रखने में मदद मिलती है। यह प्रोटीन मस्तिष्क को सक्रिय करने वाले किस तत्व को एक्टिवेट करता है।
(क) टोरेक्सिन
(ख) फोरेक्सिन
(ग) ओरेक्सिन
(घ) नोरेक्सिन
5. एक हालिया शोध के अनुसार मां का दूध अन्य बीमारियों के साथ-साथ अल्जाइमर को भी रोकने में मदद करता है। मां के दूध में यह प्रतिरोधी क्षमता कहां से प्राप्त होती है?
(क) नर्व सेल्स
(ख) प्रोटीन
(ग) मास्टर सेल्स
(घ) वसा
सही उत्तर- 1.ख, 2.ख, 3.ग, 4.ग, 5.ग
रामनयन सिंह