विज्ञान के क्षेत्र से जुड़ी जानकारियों से रहें अपडेट..
1. यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया की अगुवाई में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की एक टीम ने कैंसर के इलाज हेतु ऐसी अद्भुत दवा का निर्माण किया है, जो न केवल कैंसर को फैलने से रोकती है, बल्कि इसे नष्ट भी करता है। यह दवा कौन सी है?
(क) केजी 5
(ख) केजी1
(ग) केजी 4
(घ) पीजी 4
2. ग्लैंडस्टोन इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं ने ऐसी जीन का पता लगाया है, जो हाइपोक्सिया के लिए जिम्मेदार है। विशेषज्ञों की राय है कि इस खोज से कैंसर, हृदय रोग व हार्ट अटैक पर नए रिसर्च में काफी मदद मिलेगी। हाइपोक्सिया क्या है?
(क) कोशिकाओं में आक्सीजन की कमी
(ख) कोशिकाओं में ज्यादा आक्सीजन
(ग) कोशिकाओं में ज्यादा पानी
(घ) कोशिकाओं में ज्यादा यूरिया
3. हाल ही में जापानी इंजीनियरों ने विश्व का सबसे तीव्र गति का सुपरकम्प्यूटर तैयार किया है। यह सुपरकम्प्यूटर एक सेकेंड में कितनी गणनाएं कर सकता है?
(क) 10,000 खरब गणनाएं
(ख) 1000 खरब गणनाएं
(ग) 10 खरब गणनाएं
(घ) 500 खरब गणनाएं
4. क्या आप बता सकते हैं कि एक सुपरकम्प्यूटर, सामान्य पसर्नल कम्प्यूटर से लगभग कितनी गुना तेज चलता है?
(क) 1000 गुना
(ख) 100 गुना
(ग) 10,000 गुना
(घ) 500 गुना
5. एक अमेरिकी डिफेंस फर्म ने भीड को नियंत्रित करने के लिए ऐसा अहानिकारक हथियार तैयार किया है, जिसकी तरंगें कुछ समय के लिए तीव्र जलन पैदा करती हैं। यह उपयोगी डिवाइस बनाने वाली फर्म कौन सी है?
(क) साइलेंट वीपन
(ख) साइलेंट रेज
(ग) मल्टी रेज
(घ) साइलेंट गार्जियन
सही उत्तर- 1.क, 2.क, 3.क, 4.ग, 5.घ
रामनयन सिंह