विज्ञान के क्षेत्र से जुड़ी जानकारियों से रहें अपडेट..
1. ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक ऐसी सुपर ब्राकली (फूलगोभी) तैयार की है, जिसमें हृदय रोग व कैंसर से बचाव करने वाले पोषक तत्व सामान्य फूलगोभी से तीन गुना अधिक हैं। यह रोगरोधी पोषक तत्व कौन सा है?
(क) कोराफैनिन
(ख) ग्लूकोराफैनिन
(ग) मल्टीकोराफैनिन
(घ) मोनोकोराफैनिन
2. वैज्ञानिकों का हालिया दावा है कि उन्होंने फलों के तत्व से ऐसी दवा तैयार की है, जो बाल को सफेद होने से रोकती है। इस दवा में किस कम्पाउंड का इस्तेमाल किया गया है?
(क) निरोसिनेज रिलेटेड प्रोटीन 2
(ख) टिरोसिनेज रिलेटेड प्रोटीन 2
(ग) पिरोसिनेज रिलेटेड प्रोटीन 2
(घ) सिल्वरसिनेज रिलेटेड प्रोटीन 2
3. डेलीमेल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार इन दिनों वैज्ञानिक एक ऐसी दवा के निर्माण में जुटे हैं, जो टाइप-2 डायबिटिज विकसित होने से रोकती है। यह दवा कौन सी है?
(क) निकाटिनैमाइड मोनोन्यूक्लियोटाइड
(ख) मोनोन्यूक्लियोटाइड
(ग) मल्टीन्यूक्लियोटाइड
(घ) टिनैमाइड मोनोन्यूक्लियोटाइड
4. राइस यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने सूक्ष्म इलेक्ट्रान सुपरहाईवे विकसित किया है, जिससे भविष्य में क्वांटम कम्प्यूटर बनाना आसान हो जाएगा। क्वांटम कम्प्यूटर में बाइनरी बिट्स की जगह क्या इस्तेमाल किया जाता है?
(क) टूबिट्स
(ख) मोनोबिट्स
(ग) क्विबिट्स
(घ) जीरोबिट्स
5. पिछले दिनों वैज्ञानिकों ने एक ऐसे बैक्टीरिया की खोज की है, जो पेशाब में पाए जाने वाले तत्व अमोनियम को राकेट फ्यूएल में बदल सकता है। यह बैक्टीरिया कौन सा है?
उत्तर- (क) टैनामोक्स
(ख) फैनामोक्स
(ग) एनामोक्स
(घ) मोनोमोक्स
सही उत्तर- 1.ख, 2.ख, 3.क, 4.ग, 5.ग
रामनयन सिंह