जिंदगी की आपाधापी से उपजी अकुलाहट, प्रतिस्पर्धा का कहर, अपनों से बढ़ती दूरियां, संवेदनाओं की सिकुड़ती जमीन, काम के बढ़ते घंटे और महत्वाकांक्षाओं की ऊंची उड़ानों ने हमारी जिंदगी को तनाव से भर दिया है। हालांकि, कोमल भावनाओं की टूटती इन कड़ियों के बीच खुश रहने के लिए हमारे पास एक उम्दा उपाय जोक्स या चुटकुले हैं। ये हमारी जिंदगी में जिंदादिली और गर्माहट घोलते हैं। इससे न सिर्फ आसपास की फिजा खुशनुमा बनती है, बल्कि हम बेहतर मानसिक, शारीरिक, सामाजिक जीवन जीने में भी सक्षम होते हैं। साफ तौर पर इसका लाभ हमें करियर की ग्रोथ के रूप में भी मिलता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Funny Joke:
1.
एक सिग्नल पर 'पापा की परी' की कार खराब हो गई...
रेड से ग्रीन सिग्नल होने तक स्टार्ट नहीं हुई...
यह लोग पीछे से हॉर्न बजाने लगे,
सिग्नल ग्रीन से यलो और यलो से वापस रेड हो गया
फिर भी कार स्टार्ट नहीं हुई।
लोग हॉर्न पर हॉर्न बजाते रहे।
तभी एक ट्रैफिक हवलदार उस पापा की परी के पास आकर विनम्र से बोला-
मैडम के बात हो गई, कोई सा भी कलर पसंद ना आरा के...
2.
लड़का अनजान लड़की से फेसबुक पे चैट कर रहा था
लड़का : हाय
लड़की : शट अप
लड़का : हेलो ब्यूटीफुल
लड़की : शट अप
लड़का : सेल्फी बड़ी शानदार है
लड़की : wow! so sweet thank you
सभी हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे दिल की बीमारियों की संभावना कम होती है। हम शारीरिक तौर पर भी हल्का महसूस करते हैं, जिससे हमारी याददाश्त भी बढ़ जाती है। खुश रहने वाले व्यक्ति से हर कोई मिलना और संबंध बनाना चाहता है। ऐसे लोग परिवार और समाज के साथ ऑफिस में भी अधिक लोकप्रिय होते हैं। सही समय पर सटीक जोक्स से आप बेरंग माहौल में भी रंग घोल देते हैं। इससे आपकी पर्सनैलिटी आकर्षक होती है और लोग आपकी तरफ खिंचे चले आते हैं।
a