Jokes : I Love you शब्द का अविष्कार किस कंट्री में हुआ था?
Jokes : सभी हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे दिल की बीमारियों की संभावना कम होती है।
Jokes : सभी हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे दिल की बीमारियों की संभावना कम होती है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Jokes :
टीचर: I Love you शब्द का अविष्कार किस कंट्री में हुआ था?
स्टूडेंट: चाइना
टीचर: कैसे
स्टूडेंट: इसमें सारे चाइनीज गुण है ना कोई गारंटी ना कोई वारंटी चले तो चांद तक न चले तो शाम तक।
एक रेस्टोरेंट के बाहर लगा बोर्ड मेहरबानी करके अन्दर पधारिये।
वरना आप और हम दोनों भूखे रह जाएंगे।
आज सुबह मैं जैसे ही घर से निकला,एक बिल्ली मेरा रास्ता काट गई।
मैं वही रुक गया।
तो बिल्ली हंसते हुए बोली,अबे निकल जा,
तेरी तो शादी हो चुकी है, अब इससे बुरा तेरा क्या होगा।
हाट्सएप ग्रुप में कुछ सदस्य ऐसे होते हैं जैसे सरकारी स्कूल के छात्र हो।
जो स्कूल कभी नहीं आते पर उनका रजिस्टर में नाम जरूर होता है।