जिंदगी की आपाधापी से उपजी अकुलाहट, प्रतिस्पर्धा का कहर, अपनों से बढ़ती दूरियां, संवेदनाओं की सिकुड़ती जमीन, काम के बढ़ते घंटे और महत्वाकांक्षाओं की ऊंची उड़ानों ने हमारी जिंदगी को तनाव से भर दिया है। हालांकि, कोमल भावनाओं की टूटती इन कड़ियों के बीच खुश रहने के लिए हमारे पास एक उम्दा उपाय जोक्स या चुटकुले हैं। ये हमारी जिंदगी में जिंदादिली और गर्माहट घोलते हैं। इससे न सिर्फ आसपास की फिजा खुशनुमा बनती है, बल्कि हम बेहतर मानसिक, शारीरिक, सामाजिक जीवन जीने में भी सक्षम होते हैं। साफ तौर पर इसका लाभ हमें करियर की ग्रोथ के रूप में भी मिलता है।
1.
आधी रात को कैबरा डांस देखकर घर लौटी बेटी से गुस्से में मां बोली
मां- इतनी रात कहां गई थी, कलमुंही लड़की...
लड़की- चिल मां ! कैबरा डांस देखने गई थी...
मां-हाय, हाय, हाय! कुछ अजीब-सजीव तो न देख लिया...
लड़की- हां मां, बहुत अजीब लगा...
मां-क्या अजीब लगा...
लड़की-पापा भी वही डांस देखने गए थे...
कुछ देर बाद...पति के घर लौटने पर...
पति पत्नी में जमकर हुई लडाई।
बेटी चादर ओढ़कर सो गई...
2.
सफर के दौरान एक खूबसूरत लड़की ट्रेन में चढ़ी...
खूबसूरत लड़की को देख एक लड़का अपनी सीट पर जगह बनाने लगा...
यह देख लड़की बोली- आपको तकलीफ न हो, तो मैं बैठ सकती हूं?
लड़का: हां हां,अपनी ही सीट समझिए!
लड़की: थोड़ी देर बाद...क्या मैं आपका चार्जर यूज सकती हूं?
लड़का: हां हां, जरूर...!
तभी लड़की का फोन बजा...
लड़की फोनकर उठाकर बोली: हां, मां! एक भैया मिल गए हैं...
बहुत अच्छे हैं। बड़े भाई की तरह प्यार कर रहे हैं।
कोई दिक्कत नहीं है, लास्ट स्टेशन तक भी भैया जाएंगे।
क्या...क्या बोली- बात करोगी...अच्छा...
लो भैया, मेरी मैया से बात कर लो...
लड़का रिंगटोन बजाकर बोला-मेरी भी मैया का फोन आ रहा है।
सभी हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे दिल की बीमारियों की संभावना कम होती है। हम शारीरिक तौर पर भी हल्का महसूस करते हैं, जिससे हमारी याददाश्त भी बढ़ जाती है। खुश रहने वाले व्यक्ति से हर कोई मिलना और संबंध बनाना चाहता है। ऐसे लोग परिवार और समाज के साथ ऑफिस में भी अधिक लोकप्रिय होते हैं। सही समय पर सटीक जोक्स से आप बेरंग माहौल में भी रंग घोल देते हैं। इससे आपकी पर्सनैलिटी आकर्षक होती है और लोग आपकी तरफ खिंचे चले आते हैं।
a