कामगार यूनियन ने गुवा में निकाली मोटरसाइकिल रैली
संवाद सूत्र, गुवा : अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा सह झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के अध्यक्ष जॉन मिरन मुंडा की अध्यक्षता में लोगों ने बाइक रैली निकाल गुवा का भ्रमण किया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 11:30 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 11:30 PM (IST)
संवाद सूत्र, गुवा : अखिल
भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा सह झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के अध्यक्ष जॉन मिरन मुंडा की अध्यक्षता में लोगों ने बाइक रैली निकाल गुवा का भ्रमण किया। यह बाइक रैली 28 नवबंर को कोल्हान आयुक्त के समक्ष विशाल प्रदर्शन को लेकर निकाली गई। इस दौरान जिला में शौचालय, इंदिरा आवास, बकरी शेड, जलमीनार जैसी तमाम सरकारी योजनाओं में मची लूट को रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें