Move to Jagran APP

आनंदपुर में महिलाओं ने चलाया शराबबंदी अभियान

आनंदपुर प्रखंड में शराबबंदी को लेकर महिलाएं एकजुट हो रही हैं। शुक्रवार को खटांगबेड़ा की महिलाओं ने एकजुट होकर शराबबंदी अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 May 2020 07:15 PM (IST)Updated: Fri, 15 May 2020 07:15 PM (IST)
आनंदपुर में महिलाओं ने चलाया शराबबंदी अभियान
आनंदपुर में महिलाओं ने चलाया शराबबंदी अभियान

संवाद सूत्र, मनोहरपुर : आनंदपुर प्रखंड में शराबबंदी को लेकर महिलाएं एकजुट हो रही हैं। शुक्रवार को खटांगबेड़ा की महिलाओं ने एकजुट होकर शराबबंदी अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं ने किसी भी हाल में गांव में शराब नहीं बनाने व बेचने का फरमान जारी किया। इससे पहले महिलाओं ने शारीरिक दूरी का ख्याल रखते हुए बैठक की। बैठक में दूसरे राज्यों से आने वाले मजदूरों को होम क्वारंटाइन पर रहने के अलावा लोगों को शारीरिक दूरी का पालन करने, हाथों को साबुन और सैनिटाइजर से साफ करने संबंधी सामूहिक निर्णय लिया गया। मौके पर महिलाओं ने कहा कि शराब पीने से शरीर खोखला होने लगता है और पैसा भी बर्बाद हो जाता है। परिवार बेघर हो जाता है। रोजाना घरों में पति-पत्नी के बीच बढ़ते विवाद से कलह होता है और परिवार तबाह हो जाता है। जिसे लेकर हमलोगों ने शराब पर प्रतिबंध लगाया है। इससे पहले टेंडराउली, बिजू, बाघचट्टा गांव में भी शराब बंदी करवाने को लेकर आदिवासी महिलाएं एकजुट हुई थीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.