छिपकली के काटने से महिला गंभीर
प्रखंड के बरंगा पंचायत के गोपीपुर गांव में बुधवार को भारती महतो नाम की 26 वर्षीय महिला छिपकली के काटने से गंभीर हो गई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Jun 2020 08:46 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jun 2020 08:46 PM (IST)
संवाद सूत्र, मनोहरपुर : प्रखंड के बरंगा पंचायत के गोपीपुर गांव में बुधवार को भारती महतो नाम की 26 वर्षीय महिला छिपकली के काटने से गंभीर हो गई। मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला का इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि भारती सुबह लगभग 8:30 बजे घर की साफ-सफाई का काम कर रही थी। उसी समय दीवार में टंगे थैले को उतारने के दौरान छिपकली ने उसके बांये हाथ में काट लिया। सीएचसी में महिला का इलाज चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें