विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिम सिंहभूम में भारी बारिश का अलर्ट, 26 सितंबर को जिले के सभी स्कूल बंद, DC ने जारी किया आदेश

Published: Sat, 26 Sep 2026 08:40 AM (IST)

पश्चिमी सिंहभूम जिले में 26 सितंबर को भारी बारिश की संभावना के चलते कक्षा 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे।

News Article Hero Image

HighLights

  1. पश्चिमी सिंहभूम में 26 सितंबर को भारी बारिश की संभावना।

  2. कक्षा 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे।

  3. जिला दंडाधिकारी ने छात्रों की सुरक्षा हेतु आदेश जारी किया।

जागरण संवाददाता, चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में लगातार भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने 26 सितंबर को कक्षा 12 तक संचालित सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। इसमें सरकारी, निजी समेत सभी कोटि के विद्यालय शामिल हैं।

जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के तहत यह आदेश जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 26 सितंबर को भीषण/लगातार भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा और जनहित में विद्यालयों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

मौसम की स्थिति पर लगातार निगरानी

जिला प्रशासन ने बताया कि मौसम की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर आगे के निर्देश जारी किए जाएंगे।

WhatsApp Image 2026-09-26 at 8.30.51 AM

आदेश का अनुपालन नहीं करने वाले विद्यालयों/संस्थानों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Jharkhand Weather: झारखंड में आज भी बरसेंगे बादल! रांची समेत 5 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी