मतदाता सूची में करण के परिवार का नाम जुड़ा
चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव 2020 को लेकर मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया है।
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव 2020 को लेकर मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया है। करीब 39 हजार मतदाताओं का नाम एनआईसी के पोर्टल पर प्रकाशित किया गया है। जिसमें शहर के समाजसेवी करण महतो एवं उसके परिवार के सभी सदस्यों का नाम जुड़ गया है। इसके अलावा छूटे हुए अन्य मतदाताओं का भी नाम भी सूचीबद्ध किया गया है। मालूम हो कि करण महतो एवं उसके परिवार के सदस्यों का नाम मतदाता सूची से गायब हो गया था। जिसे लेकर उन्होंने अपने राजनीतिक विरोधियों पर साजिश का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से इसकी शिकायत की थी। करण और उसकी पत्नी संजू महतो आगामी नगर परिषद चुनाव में किस्मत आजमाने वाले हैं। मतदाता सूची में नाम जुड़ने पर उन्होंने निर्वाचन आयोग और स्थानीय अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।