कमारहातु गांव में अजनबी का प्रवेश वर्जित
सदर प्रखंड के कमारहातु में अब अजनबी कर प्रवेश करना आसान नही हैं। चूंकि बाहरी व्यक्तियों के गांव में आगमन पर ग्रामसभा दल ने मना कर दिया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Apr 2020 07:15 PM (IST)Updated: Wed, 01 Apr 2020 07:15 PM (IST)
जासं, चाईबासा : सदर प्रखंड के कमारहातु में अब अजनबी कर प्रवेश करना आसान नही हैं। चूंकि बाहरी व्यक्तियों के गांव में आगमन पर ग्रामसभा दल ने मना कर दिया है। यह नाकेबंदी बुधवार सुबह से लागू कर दी गयी है। ग्रामसभा के तुराम देवगम के नेतृत्व में लॉकडाउन को लेकर यह निर्णय लिया गया है। तुराम ने कहा कि बाहरी व्यक्तियों के कारण कोरोना वायरस का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। इसलिए लॉकडाउन का सख्ती से पालन करना आवश्यक हो गया है। इसी लिहाज से कमारहातु के सारे प्रवेश द्वार सील कर दिया गया है। नाकेबंदी के लिए सूरजा देवगम, निस्तर देवगम, पुनीत परशु देवगम, सुनील देवगम आदि युवकों ने जिम्मेदारी ली है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें