कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन के कांफ्रेस में भाग लेंगे चाईबासा के विकास दोदराजका
चाईबासा के युवा बाल संरक्षण कार्यकर्ता सह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अर्धविधिक स्वयं सेवक विकास दोदराजका को भी सम्मिलित होकर विचार रखने का आमंत्रण मिला है।
By Edited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 06:28 PM (IST)Updated: Wed, 26 Sep 2018 01:47 PM (IST)
जासं, चाईबासा : दिल्ली एनसीआर में बाल व मानव तस्करी का मुकाबला करने और बच्चों के अनुकूल वातावरण बनाने के लिए सरकारी हितधारकों, न्यायपालिका, नागरिक समाज संगठन, कार्यकर्ता और उत्तरजीवियों के विषय पर अनुभवों को साझा करने तथा साथ काम करने के उद्देश्य से कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन (केएससीएफ) के द्वारा 26 सितंबर को बहुपक्षीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। नई दिल्ली के संविधान क्लब (कंस्टीटयूश्न क्लब ऑफ इंडिया) में होने वाले इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में शहर के युवा बाल संरक्षण कार्यकर्ता सह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अर्धविधिक स्वयं सेवक विकास दोदराजका को भी सम्मिलित होकर विचार रखने का आमंत्रण मिला है। ज्ञात हो कि बच्चों के अनुकूल दुनिया बनाने की दृष्टि से कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन (केएससीएफ) की स्थापना नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने की थी। उन्हें 2014 में बच्चों और युवाओं के दमन के खिलाफ अपने संघर्ष के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें