झारखंड और बंगाल के यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 28 नवंबर से 21 जनवरी तक हुबली तक ही जाएंगी वास्को-डी-गामा एक्सप्रेस
दक्षिण पश्चिम रेलवे के विकास कार्यों के कारण 28 नवंबर से 21 जनवरी 2027 तक गोवा जाने वाली चार प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है।

कैसल रॉक-कुलेम रेलखंड में चल रहे विकास कार्यों के मद्देनजर दक्षिण पूर्व रेलवे ने लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया है।
HighLights
गोवा जाने वाली चार एक्सप्रेस ट्रेनों में बदलाव।
28 नवंबर से 21 जनवरी 2027 तक प्रभावित रहेंगी ट्रेनें।
वास्को-डी-गामा के बजाय हुबली जंक्शन तक चलेंगी।
जासं, चक्रधरपुर। गोवा (वास्को-डी-गामा) की यात्रा करने वाले झारखंड और पश्चिम बंगाल के रेल यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है।
दक्षिण पश्चिम रेलवे के कैसल रॉक-कुलेम रेलखंड में चल रहे विकास कार्यों (इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट) के मद्देनजर दक्षिण पूर्व रेलवे ने लंबी दूरी की चार प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया है।
रेलवे प्रशासन के निर्णय के अनुसार, आगामी 28 नवंबर से 21 जनवरी 2027 तक शालीमार और जसीडीह से वास्को-डी-गामा के बीच चलने वाली ट्रेनों को आंशिक समापन (शॉर्ट टर्मिनेशन) और आंशिक प्रारंभ (शॉर्ट ओरिजिनेशन) के साथ चलाया जाएगा।
इस अवधि के दौरान ये ट्रेनें वास्को-डी-गामा जाने के बजाय श्री सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली जंक्शन तक ही जाएंगी और वापसी में भी वहीं से रवाना होंगी।
प्रभावित होने वाली ट्रेनों और तिथियों का पूरा विवरण इस प्रकार है:
1. ट्रेन संख्या 18047 (शालीमार-वास्को-डी-गामा एक्सप्रेस)
शालीमार से खुलने वाली यह ट्रेन निर्धारित तिथियों में वास्को-डी-गामा के बजाय श्री सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली जंक्शन तक ही जाएगी:
- नवंबर: 28 और 30
- दिसंबर: 1, 3, 5, 7, 8, 10, 12, 14, 15, 17, 19, 21, 22, 24, 26, 28, 29 और 31
- जनवरी 2027: 2, 4, 5, 7, 9, 11, 12, 14, 16 और 18
2. ट्रेन संख्या 18048 (वास्को-डी-गामा-शालीमार एक्सप्रेस)
वापसी दिशा में यह ट्रेन वास्को-डी-गामा के स्थान पर श्री सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली जंक्शन से अपनी यात्रा शुरू करेगी:
- दिसंबर: 1, 3, 4, 6, 8, 10, 11, 13, 15, 17, 18, 20, 22, 24, 25, 27, 29 और 31
- जनवरी 2027: 1, 3, 5, 7, 8, 10, 12, 14, 15, 17, 19 और 21
3. ट्रेन संख्या 17322 (जसीडीह-वास्को-डी-गामा एक्सप्रेस)
जसीडीह से रवाना होने वाली यह साप्ताहिक एक्सप्रेस नीचे दी गई तिथियों में हुबली जंक्शन तक ही संचालित होगी:
- नवंबर: 30
- दिसंबर: 7, 14, 21 और 28
- जनवरी 2027: 4, 11 और 18
4. ट्रेन संख्या 17321 (वास्को-डी-गामा-जसीडीह एक्सप्रेस)
वास्को-डी-गामा से जसीडीह लौटने वाली यह ट्रेन निर्धारित तिथियों में हुबली जंक्शन से ही रवाना होगी:
- दिसंबर: 4, 11, 18 और 25
- जनवरी 2027: 1, 8, 15 और 22
रेलवे ने यात्रियों से असुविधा से बचने के लिए यात्रा शुरू करने से पूर्व संबंधित ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करने की अपील की है।