एटक ने मजदूर हित में बुलंद की आवाज
संवाद सूत्र, मनोहरपुर : यूनाइटेड मिनरल वर्कर्स यूनियन, मनोहरपुर ओर माइंस चिरिया के बैनर तले एक सेमिनार का आयोजन किया गया।
संवाद सूत्र, मनोहरपुर : यूनाइटेड मिनरल वर्कर्स यूनियन, मनोहरपुर ओर माइंस चिरिया के बैनर तले रविवार को मनोहरपुर वन विश्रामागर में मजदूर हित में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि एटक के राज्य सचिव पीके गांगुली ने रघुवर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा माइंस मजदूर विरोधी फैसले लिए जा रहे हैं, जो मजदूर हित में नहीं है। उन्होंने गिनती कराते हुए कहा कि सरकार फैसला ले रही है कि 50 मजदूर से कम जिस उद्योग में रहेंगे, वहां श्रम कानून लागू नही होगा। 44 श्रम कानून को चार श्रम कानून में समहित करने की तैयारी है। पब्लिक सेंटर में बेचने की तैयारी है। इसे लेकर आंदोलन की जरूरत है। सभी माइंस के कांट्रेक्ट वर्कर्स का जुटान किया जाएगा। जिसके नेतृत्व को उभारने के लिए सभी ¨बदुओं पर चर्चा की जाएगी। आगामी 21 या 28 अक्टूबर को बोलानी माइंस में बैठक की जाएगी। जिसकी शुरू कर देनी है। कार्यक्रम को शशि कुमार, बीएन ¨सह, लाड़ो जोंको, अम्बुज ठाकुर आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर बुधराम सोय, विश्वनाथ मुंडारी, बुधराम सिद्धू, नरेश महतो, लक्ष्मण बहंदा, गुनी कुम्हार, मोती लाल जातराम, लाल ¨सह खंडाइत, करम ¨सह पूर्ति व सुकरु महतो सहित काफी संख्या में मजदूर उपस्थित थे।