गोइलकेरा के सांगाजाटा से दो नक्सली गिरफ्तार
संवाद सूत्र, गोइलकेरा : नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान के बीच पुलिस को सफलता हाथ लगी है। सी
By JagranEdited By: Published: Wed, 09 May 2018 07:45 PM (IST)Updated: Wed, 09 May 2018 07:45 PM (IST)
संवाद सूत्र, गोइलकेरा : नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान के बीच पुलिस को सफलता हाथ लगी है। सीआरपीएफ जवानों पर हमला करने व उन्हें घेरने के मामले में पुलिस ने सांगाजाटा से दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में सुखराम गोप व मंगल ¨सह अंगरिया शामिल हैं। करीब दो महीने पहले नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस व सीआरपीएफ की टीम को गांव में घेर लिया गया था। इसको लेकर सीआरपीएफ की ओर से कई नक्सलियों व ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। पुलिस ने बताया कि गांव में छापामारी कर सुखराम गोप व मंगल ¨सह अंगरिया को गिरफ्तार किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें