Move to Jagran APP

क्योंझर में वृद्ध दंपति की हत्या कर शवों को दफनाया

संवाद सूत्र बड़बिल ओडिशा पुलिस ने क्योंझर में झुम्पुरा थाना के कासीपाल जंगल से वृद्ध दंपति क

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 09:33 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 06:17 AM (IST)
क्योंझर में वृद्ध दंपति की हत्या कर शवों को दफनाया
क्योंझर में वृद्ध दंपति की हत्या कर शवों को दफनाया

संवाद सूत्र, बड़बिल : ओडिशा पुलिस ने क्योंझर में झुम्पुरा थाना के कासीपाल जंगल से वृद्ध दंपति का शव बरामद किया है। दोनों की हत्या कर शवों को जमीन में दफना दिया गया था। गुरुवार को कासीपाल जंगल में बकरी चरा रहे चरवाहे को जंगल से दुर्गध आई तो उसने गांव वालों को इसकी सूचना दी। गांव वालों ने जंगल जाकर देखा तो जंगल में पौधारोपण के लिए किए गए गड्ढे में दो अलग-अलग स्थानों से दुर्गध रही थी। अनहोनी की आशंका में गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद मजिस्ट्रेट और फारेंसिक टीम की मौजूदगी में मिट्टी खोदकर दफनाए गए दो शवों को बरामद किया। दोनों शवों की पहचान झुंपुरा थाना अंतर्गत पाटोबिला ग्राम निवासी वृद्ध दंपति बुद्धदेव महाकुड़ और उसकी पत्नी मालती महाकुड़ के रूप में हुई। मृत दंपति के पुत्र कार्तिक महाकुड़ ने बताया कि दोनों शुक्रवार को हाट में चना बेचने गए थे लेकिन घर नहीं लौटे। अनहोनी की आशंका में उसने झुंपुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एक सप्ताह बाद दोनों का शव जंगल में जमीन के अंदर दफनाया हुआ मिला। पुलिस ने बताया कि जब्त शवों को पोस्टमार्टम के लिए क्योंझर मुख्य चिकित्सालय भेजा है। मृतक के बेटे का आरोप है कि पिछले कई वर्षों से जमीन के विवाद को लेकर उसके बड़े पिता और चाचा नशे में आकर उसके पिता के साथ मारपीट करते थे। जान से मार देने की धमकी दिया करते थे। गुरुवार को घटना का खुलासा होने के बाद से चाचा अपने घर से फरार हो गया है। झुंपुरा पुलिस हत्यारे की खोज में लग गई है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.