विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड के मनोहरपुर में हादसा, पानी भरे गड्ढे में डूबने से 2 मासूम भाई-बहन की मौत

Published: Thu, 24 Sep 2026 09:04 PM (IST)

मनोहरपुर के बागचट्टा में एक हृदयविदारक घटना में, अगस्तीन टुडू के दो मासूम बच्चे, 7 वर्षीय गुलशन और 3 वर्षीय एंजेल, पानी से भरे गड्ढे में डूब गए।

डूबने से भाई-बहन की मौत। (AI Generated Image)

डूबने से भाई-बहन की मौत। (AI Generated Image)

HighLights

  1. मनोहरपुर के बाग़चट्टा में दो मासूम बच्चे डूबे।

  2. 7 वर्षीय गुलशन और 3 वर्षीय एंजेल की मौत।

  3. खेलते समय गड्ढे में गिरने से हुई दर्दनाक घटना।

संवाद सूत्र, मनोहरपुर। आनंदपुर थाना क्षेत्र के बागचट्टा से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। बाघचट्टा निवासी अगस्तीन टुडू के दो मासूम बच्चों की पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।

इस दुखद हादसे के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, अगस्तीन टुडू के दो मासूम बच्चे 7 वर्षीय गुलशन टुडू और 3 वर्षीय एंजेल टुडू दोनों बच्चे स्कूल से घर लौटने के बाद खेल रहे थे।

पर काफी देर बाद भी बच्चे घर नही लोटे तो शाम को परिजनों ने तलाश शुरू की, जिसके बाद घर से कुछ दूरी पर अमरूद के पेड़ के नीचे पानी भरे गड्ढे में दोनों के डूबे होने की जानकारी मिली।

दोनों भाई-बहन घर के पास खेलते-खेलते रास्ते के किनारे पानी भरे गड्ढे के पास चले गए थे। खेलते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में जा गिरे।

आसपास किसी व्यक्ति के मौजूद न होने के कारण काफी देर तक बच्चे पानी में फंसे रहे और मदद न मिलने से डूब गए। घटना का पता चलते ही पिता अगस्तीन टुडू ने तुरंत आनंदपुर थाना पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें- बिहार और झारखंड में कर्मा पूजा के बाद विसर्जन के दौरान 17 की डूबकर मौत