विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chaibasa Crime : चाईबासा चेन स्नैचर सक्रीय, जानें कहां अपराधियों ने दिन दहाड़े की है छिनतई

By Jitendra SinghEdited By:
Published: Tue, 10 May 2022 09:28 PM (IST)

Chaibasa Crime मुफस्सिल थाना के गांधी टोला में मंगलवार शाम को बुुजुर्ग महिला से बदमाशों ने छिनतई की। जिस समय ...और पढ़ें

Chaibasa Crime : चेन छिनतई करने वाले बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद।
Chaibasa Crime : चेन छिनतई करने वाले बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद।

चाईबासा,जासं। चाईबासा शहर में दिन-दहाड़े एक बार फिर बुजुर्ग महिलाओं को चेन स्नैचर गिरोह ने निशाना बनाया है। मुफस्सिल थाना के गांधी टोला में मंगलवार सुबह 7 बजे बुलु दत्ता (72)अपने घर से पूजा के लिए गोबर लाने पास के मैदान जा रही थी, इतने में पीछे से बाइक पर दो अपराधी आए महिला के गले से सोने छीनकर भाग गए। वहीं, महिला अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर जख्मी हो गई। बदमाशों का चेहरा कपड़ा से ढका और हेलमेट पहने था। महिला के पुत्र सुभाष दत्ता ने बताया कि मां पूजा के लिए गोबर लाने जा रही थी, उसी दौरान यह हादसा हुआ है। गले में लगभग डेढ़ लाख रुपये की सोने की चेन पहने हुई थी। इस प्रकार दिन दहाड़े बुजुर्ग महिला के साथ घटना होना बड़ी बात है। अगर वह सिर के बल गिरती तो उसकी मौत भी हो सकती थी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसको लेकर मुफस्सिल थाना में लिखित शिकायत दी गयी है।

इन जगहों पर चेन स्नैचर है सक्रीय

चाईबासा शहर में कई जगह बुजुर्ग महिलाओं के साथ इस प्रकार की चेन छिनतई की घटना हो चुकी है। कुछ माह पहले ही यूरोपियन क्वार्टर रोड में एक महिला से दो पुलिस वाले के वेश में चैन छीन कर फरार हो गए थे। वहीं सेन टोला में एक बुजुर्ग महिला के गले से चैन की छिनतई हुई थी। वहीं टुंगरी में भी एक बुजुर्ग महिला के गले से चैन की छिनतई हुई थी। इसके बावजूद अभी तक पुलिस चेन स्नैचर गिरोह को गिरफ्तार करने में असफल रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।