टाटानगर-राउरकेला रूट पर सफर करने वाले यात्री कृपया ध्यान दें! 12 से 18 नवंबर तक कई ट्रेनें रद, देखें पूरी सूची
चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रैक रिन्यूअल कार्य के कारण 12 से 18 नवंबर तक 16 मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद्द ...और पढ़ें

12 से 18 नवंबर के बीच कुल 16 मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह रद कर दिया गया है।
HighLights
चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रैक रिन्यूअल कार्य के कारण निर्णय।
दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों को होगी परेशानी।
जासं, चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत गारपोस-धुतरा स्टेशनों के बीच ट्रैक रिन्यूअल ट्रेन (TRT) मशीन ब्लॉक और राजगांगपुर-धुतरा रेलखंड में टेम्पिंग मशीन ब्लॉक समेत अन्य तकनीकी कार्यों के कारण रेल प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है।
सुरक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों को देखते हुए 12 से 18 नवंबर के बीच कुल 16 मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह रद कर दिया गया है।
दैनिक यात्रियों और विद्यार्थियों को होगी परेशानी
ट्रेनों के रद्द होने से सबसे अधिक असर उन दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और छोटे व्यापारियों पर पड़ेगा, जो रोजाना मेमू और पैसेंजर ट्रेनों के जरिए टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगुड़ा और आसपास के स्टेशनों के बीच आवागमन करते हैं।
रेलवे ने यात्रियों की असुविधा से बचने के लिए सलाह दी है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
रद रहने वाली प्रमुख ट्रेनों की सूची
- ट्रेन नंबर 68019/68020 टाटानगर-गुवा-आदित्यपुर मेमू।
- ट्रेन नंबर 68137 टाटानगर-चाईबासा मेमू और ट्रेन नंबर 68138 चाईबासा-टाटानगर मेमू।
- ट्रेन नंबर 68003/68004 टाटानगर-गुवा-टाटानगर मेमू।
- ट्रेन नंबर 18019/18020 झाड़ग्राम-पुरुलिया-झाड़ग्राम मेमू।
- ट्रेन नंबर 68044/68043 राउरकेला-टाटानगर-राउरकेला मेमू।
- ट्रेन नंबर 68029/68030 राउरकेला-झारसुगुड़ा-राउरकेला मेमू।
- ट्रेन नंबर 58659 हटिया-राउरकेला पैसेंजर और ट्रेन नंबर 58660 राउरकेला-हटिया पैसेंजर।
- ट्रेन नंबर 58151/58152 बीरमित्रपुर-बरसुआं-बीरमित्रपुर पैसेंजर।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह ब्लॉक रेलखंड की सुरक्षा और बेहतर सुविधा के विस्तार के लिए आवश्यक है।