टाटा स्टील की पहल, कुटिंगता से मेरोम जोम गुटू तक बनेगी नई सड़क
टाटा स्टील नोवामुंडी में कुटिंगता हवाई पट्टी से मेरोम जोम गुटू तक डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कर रही है।

सड़क निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास। (जागरण)
HighLights
कुटिंगता हवाई पट्टी से मेरोम जोम गुटू तक सड़क निर्माण।
टाटा स्टील की सीएसआर पहल, खनन प्रभावित क्षेत्र में।
बारबुरा गांव के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी राहत।
संवाद सूत्र, नोवामुंडी (पश्चिमी सिंहभूम)। टाटा स्टील अपने खनन प्रभावित क्षेत्रों में सीएसआर के तहत सड़क निर्माण, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास के लिए कार्य कर रही है।
इसी क्रम में शुक्रवार को कुटिंगता हवाई पट्टी से बारबुरा गांव होते हुए रेंगड़बेड़ा सड़क को जोड़ने वाले मेरोम जोम गुटू तक सड़क निर्माण का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया।
करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही चार ह्यूम पाइप पुलिया भी बनाई जाएंगी। शिलान्यास स्थल पर गांव के दिउरी चुंबरु चांपिया ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, टाटा स्टील के एडमिनिस्ट्रेशन हेड निशिकांत सिंह, नारायण शर्मा, टाटा स्टील फाउंडेशन के यूनिट लीड संदीप केसरवानी, कोटगढ़ पीढ़ के मानकी निरंजन बोबोंगा और गेदाम कैरम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
इस मौके पर गेदाम कैरम ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग काफी पुरानी है। बारबुरा गांव के ग्रामीण जर्जर सड़क के कारण लंबे समय से परेशान थे।
आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए टाटा स्टील से सड़क निर्माण कराने का आग्रह किया गया था। अब निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- टाटा स्टील की कैंटीनों में सुबह 10.30 बजे तक नहीं पहुंचा नाश्ता, नई व्यवस्था से कर्मचारी आक्रोशित
