Move to Jagran APP

कालेज की समस्याओं पर प्राचार्य से मिले छात्र नेता

जवाहरलाल नेहरू कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विवेक बाजरा छात्र नेता आकाश महतो पंकज महतो विकास अंगरिया सुमित महतो जयदेव कैवर्त ने कॉलेज की विभिन्न समस्याओं पर जवाहरलाल नेहरू कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार से वार्ता की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 08:23 PM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 06:17 AM (IST)
कालेज की समस्याओं पर प्राचार्य से मिले छात्र नेता

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : जवाहरलाल नेहरू कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विवेक बाजरा, छात्र नेता आकाश महतो, पंकज महतो, विकास अंगरिया, सुमित महतो, जयदेव कैवर्त ने कॉलेज की विभिन्न समस्याओं पर जवाहरलाल नेहरू कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार से वार्ता की। प्राचार्य को कॉलेज की विभिन्न मूलभूत समस्याओं से अवगत कराते हुए इसके निवारण हेतु जल्द से जल्द उचित व ठोस कदम उठाने का आग्रह किया गया। मौके पर प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज की समस्याओं का निराकरण कॉलेज प्रशासन व छात्रों के बीच आपसी तालमेल व आपसी सहयोग के माध्यम से ही हो सकता है। छात्र हित व कॉलेज के सर्वांगीण विकास हेतु कॉलेज प्रशासन सदैव तत्पर है। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विवेक बाजरा ने जल्द एक टीम गठित कर कॉलेज की मूलभूत समस्याओं से कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव, शिक्षा मंत्री एवं उपायुक्त को अवगत कराने की बात कही। स्थानीय जन प्रतिनिधियों से भी मिलकर कॉलेज की समस्याओं पर संवाद करने तथा छात्र हित में इन समस्याओं का समाधान करने की बात कही।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.