जैंतगढ में दिखा बुलबुल का प्रभाव
बुलबुल चक्रवर्ती तूफान का प्रभाव जैंतगढ़ व आसपास क्षेत्र में सा़फ दिखा। शुक्रवार से ही तेज हवाएं चलने के कारण मौसम सर्द हो गया था।
By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Nov 2019 11:21 PM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2019 11:21 PM (IST)
संवाद सूत्र, जैंतगढ़ : बुलबुल चक्रवर्ती तूफान का प्रभाव जैंतगढ़ व आसपास क्षेत्र में सा़फ दिखा। शुक्रवार से ही तेज हवाएं चलने के कारण मौसम सर्द हो गया था। बीच-बीच में रिमझिम बारिश मौसम को डरावना बना रही थी। शनिवार सुबह से घने कोहरे के बीच टिप टिप बारिश होती रही इसका प्रभाव जनजीवन पर पड़ा जैंतगढ साप्ताहिक हाट गुदड़ी में तब्दील हो गया। सड़कें और यात्री पड़ाव सुनसान रही किसान अपने घरों में रहकर बर्बाद होती फसलों की रक्षा करने का भरसक प्रयास करते रहे। इस वर्षा ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। बुलबुल के कारण अचानक क्षेत्र ठंड से ठिठुरन बढ़ने से जैंतगढ़ में एक कपड़ा व्यवसाई से ठंड की जैकेट खरीदते हुए लोग।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें