विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SPO कुंवर सिंह गागराई निकला अफीम तस्करी का खिलाड़ी, ए‍क किलो से ज्‍यादा अफीम के साथ साथी समेत गिरफ्तार

By Sudhir PandeyEdited By: Sanjeev Kumar
Published: Tue, 24 Nov 2026 10:38 PM (GMT+05:30)

पश्चिमी सिंहभूम में सोनुवा और गोईलकेरा पुलिस ने अफीम तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक SPO समेत दो लोगों को 1.04 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी कुंवर सिंह गागराई पिछले 3-4 वर्षों से इस अवैध धंधे में शामिल था, जिससे पुलिस बड़े नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी है।

 गिरफ्तार आरोपी कुंवर सिंह गागराई पिछले 3-4 वर्षों से इस अवैध धंधे में शामिल था, जिससे पुलिस बड़े नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी है।

HighLights

  1. पश्चिमी सिंहभूम में SPO समेत दो अफीम तस्कर गिरफ्तार।

  2. पुलिस ने 1.04 किलोग्राम अफीम, बाइक, स्मार्टफोन जब्त किए।

  3. आरोपी तीन-चार वर्षों से अवैध धंधे में संलिप्त थे।

जासं, चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में अफीम के अवैध कारोबार के विरुद्ध सोनुवा और गोईलकेरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 
 
पुलिस ने एक किलोग्राम से अधिक अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) बताया जा रहा है। 
 
गिरफ्तार आरोपित की पहचान सोनुवा थाना क्षेत्र के उदलकम गांव निवासी कुँवर सिंह गागराई के रूप में हुई है। पुलिस व्यवस्था से जुड़े होने के बावजूद उसके अफीम तस्करी में संलिप्त रहने की बात सामने आने से महकमे और इलाके में कई सवाल खड़े हो गए हैं।
 

तलाशी में 1.04 किलोग्राम अफीम, बाइक व मोबाइल जब्त 

गिरफ्तार दूसरे आरोपित की पहचान गुदड़ी थाना क्षेत्र के रुआवली गांव निवासी करीब 20 वर्षीय रेला होरो उर्फ रेला कच्छप के रूप में हुई है। 
 
पुलिस ने दोनों आरोपितों के कब्जे से 1.04 किलोग्राम अफीम, बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं।
 
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में सहायक पुलिस अधीक्षक सह चक्रधरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी ने पूरे मामले की जानकारी दी। 
 
उन्होंने बताया कि 23 नवंबर को सोनुवा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो लोग बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल से अफीम लेकर सोनुवा बाजार की ओर जा रहे हैं। 
 
इस सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अमित रेणु के निर्देश पर उनके नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।
 

बांजीकुसुम मोड़ पर वाहन जांच के दौरान पकड़े गए तस्कर 

पुलिस टीम ने सोनुवा बाजार से पनसुआ डैम जाने वाले मुख्य मार्ग पर बांजीकुसुम मोड़ के पास सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। 
 
इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में आ रही बिना नंबर की मोटरसाइकिल को रोककर सवार दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली गई। उनके पास रखे बैग से 1.04 किलोग्राम अफीम मिली, जिसके बाद दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
 

तीन-चार वर्षों से चल रहा था अवैध धंधा, नेटवर्क की तलाश 

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे पिछले तीन-चार वर्षों से अफीम की अवैध खेती तथा इसकी खरीद-बिक्री के धंधे में शामिल हैं। 
 
से होने वाली आय से अपना जीवनयापन कर रहे थे। पुलिस का मानना है कि दोनों आरोपित अफीम तस्करी के एक बड़े नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं।
 
इस प्रकरण में सोनुवा थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18(सी), 25, 27बी और 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की गई है। 
 
अब पुलिस अफीम के स्रोत, आपूर्ति और परिवहन से जुड़े पूरे नेटवर्क तथा इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। 
 
छापेमारी दल में सोनुवा थाना प्रभारी शशि बाला भेंगरा, गोईलकेरा थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा, एएसआइ घनश्याम केराई और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।