पश्चिमी सिंहभूम में तेज रफ्तार बोलेरो खेत में घुसी, 2 बार पलटकर हुई क्षतिग्रस्त; 3 लोग घायल
पश्चिम सिंहभूम के कुमारडुंगी में एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर 60 फीट गहरे धान के खेत में जा घुसी ...और पढ़ें

खेत में घुसी कार क्षतिग्रस्त। फोटो जागरण
HighLights
तेज रफ्तार बोलेरो 60 फीट धान के खेत में घुसी।
वाहन दो बार पलटा, तीन लोग मामूली रूप से घायल।
पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू की, चोरी की आशंका।
संवाद सूत्र, कुमारडुंगी। पश्चिम सिंहभूम जिला के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत बांकधर गांव के समीप रविवार की शाम करीब 7 बजे तेज रफ्तार बोलेरो सड़क से अनियंत्रित होकर करीब 60 फीट धान के खेत में जा घुसी। वाहन दो बार पलटने के बाद खेत में सीधी खड़ी हो गई।
हादसे में वाहन का अगला व उपरी हिस्सा पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार वाहन में सवार तीन लोगों को हल्की चोंटे आई थी, जिन्हें उनके करीबियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगांव ले गए। सुचना मिलने पर कुमारडुंगी पुलिस प्रशासन घटनास्थल पहुंची।
दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले देर रात खेत से बाहर निकाला। वाहन संख्या ओआर 05 एयू 6357 में पीछे की सीटें पुरी तरह गायब मिली है।
पुलिस प्रशासन के अनुसार ऐसे वाहनों का इस्तेमाल बकरी, बैल व लकड़ी चोरी करने में किया जाता है। हालांकि इस घटना में वाहन का उपयोग चोरी करने इरादे से किया गया है या नहीं इसकी अभी पुलिस जांच चल रही है।
थाना प्रभारी सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दुर्घटनाग्रस्त वाहन मझगांव के होने का पता चला है। वाहन मालिक के बारे में अब-तक कुछ भी जानकारी नहीं मिली है। गाड़ी में सवार तीन लोगों की स्थिति अभी ठीक है।
बांकधर गांव के ग्रामीणों से सुचना मिलने पर घटनास्थल में पुलिस पहुंची थी। बांकधर गांव के मुंडा राजु पिंगुवा ने बताया कि घटना के वक्त बोलेरो गाड़ी काफी तेज रफ्तार से अंधारी से ओडिशा की ओर जा रही थी।
इसी दौरान प्राथमिक विद्यालय बांकधर पहुंचने से पहले ही चालक ने नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद बोलेरो धान के खेत में जा घुसी। गाड़ी की रफ्तार काफी तेज होने के कारण वह लगभग 60 फुट खेत के अंदर जा घुसी एवं दो बार पलट खाकर खड़ी हो गई।
घटना के तुरंत बाद ही मझगांव से काफी लोग गाड़ी लेकर घटनास्थल पहुंचे थे। वहां एक अन्य पिकअप वाहन से बोलेरो को खिंचकर बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन सफल नहीं हो पाए।
जब पुलिस प्रशासन के घटनास्थल पहुंचने की सुचना मिली तो जख्मियों को लेकर सभी लोग वहां से फरार हो गए। मुंडा ने बताया कि गाड़ी निकालने के दौरान खेत के मालिक व दुर्घटनाग्रस्त वाहन के चालक के बीच काफी बहस हुई।
मालिक ने खेत में नुकसान हुआ धान का मुवाबजा मांग रहा था। पुलिस प्रशासन के घटनास्थल पहुंचने के बाद गाड़ी को खेत से निकाला गया। उसके बाद कुमारडुंगी थाना ले जाया गया।
यह भी पढ़ें- गढ़वा: 250 रुपये देने की बात कहकर घर से बुलाया, अगले दिन टंकी के गड्ढे में मिला 40 वर्षीय युवक का शव
