दक्षिण पूर्व रेलवे सुरक्षा बल के आइजी डीबी कसार को राष्ट्रपति पुलिस पदक से किया गया सम्मानित
दक्षिण पूर्व रेलवे सुरक्षा बल के आइजी डीबी कसार को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे सुरक्षा बल के आइजी डीबी कसार को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। इससे पहले कसार पुलिस पदक समेत कई सम्मान से विभूषित किए जा चुके हैं। दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में आरपीएफ के आइजी को सम्मानित किया गया। आइजी डीबी कसार की पहचान रेलवे सुरक्षा बल में दक्षिण पश्चिम रेलवे में बच्चों के बचाव के लिए चलाए गए ऑपरेशन नन्हें, मुंबई में 26/11 के हमले के बाद चलाए गए अभियान ईगल, दक्षिण पूर्व रेलवे में गरीब यात्रियों के लिए चलाए गए अभियान रिवर फ्लो, अपराध रोकने में ड्रोन का उपयोग करने जैसे प्रयोगों को लेकर खास रही है। इसके अलावा अपराध रोकने के लिए रणनीतिक योजना बनाने, रेलवे संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा के लिए की गई सुधारात्मक पहल में उनका अहम योगदान रहा है। डीबी कसार 1990 यूपीएससी से रेलवे सुरक्षा बल के कमांडेंट बने। 28 वर्षों की सेवा में डीबी कसार को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उन्हें उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएम) से सम्मानित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर चक्रधरपुर रेल मंडल में रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी व जवानों ने आइजी को बधाई दी है।