विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड: सोनुवा के पोड़ाहाट जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़, फायरिंग से सहमे ग्रामीण; सर्च ऑपरेशन तेज

Published: Wed, 06 May 2026 10:27 PM (IST)

सोनुवा के पोड़ाहाट जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों द्वारा एलआरपी चलाई जा रही है।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, सोनुवा। नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर पिछले एक-दो दिनों से सुरक्षाबलों द्वारा पोड़ाहाट जंगल क्षेत्र के लोजों पंचायत की पहाड़ियों पर लगातार एलआरपी चलायी जा रही है। इस बीच बुधवार शाम करीब छह बजे के आसपास पोड़ाहाट व लोजों पंचायत के विभिन्न गांवों के लोग पताहातु गांव के आसपास जंगल पहाड़ी पर गोली की तेज आवाज व चमकती रोशनी देख कर डर से सहम गये। 

इस बीच करीब आधा घंटा तक गोलीबारी की आवाज ग्रामीणों ने सुनी। इस बीच स्थानीय पुलिस व पुलिस महकमे के वरीय अधिकारियों के पताहातु गांव के जंगल क्षेत्र रवाना होने की सूचना मिल रही है। 

शांति व्यवस्था कायम करने के लिए लगातार प्रयासरत

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले कई दिनों से नक्सली कमाडंर सालुका कायम अपने दस्ते के साथ लोजों पहाड़ियों में डेरा डाले रहने की सूचना सुरक्षाबलों को मिल रही थी। 

वहीं, चाईबासा एसपी अमित रेणु ने इस संबंध में बताया कि इस तरह की किसी भी तरह की घटना की सूचना नहीं है। पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए लगातार प्रयासरत है।