मझगांव में जहर खिलाकर दामाद की हत्या
संसू, मझगांव : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव थाना की अधिकारी पंचायत के टोला बिलयसुवा निवास था।
संसू, मझगांव : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव थाना की अधिकारी पंचायत के टोला बिलयसुवा निवासी सोमनाथ चातार (24) को ससुरालवालों ने जहर देकर मार डाला। क्योंझर थाने में मृतक की मां मंत्री चातार ने सोमनाथ के ससुर रासिका चातार, सास भांती ¨सकू और पत्नी लक्ष्मी चातार पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
इसमें कहा गया है कि सोमनाथ चातार का एक वर्ष पूर्व कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के अंगरडीया निवासी रासिका चातार की पुत्री लक्ष्मी से विवाह हुआ था। विवाह के बाद दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। शनिवार को ससुर रासिका चातार व सास भांती ¨सकू उसके घर पहुंचे। गाली गलौज करते हुए हत्या की धमकी दी। रविवार को दोनों के घर से जाते ही सोमनाथ चातार की तबियत बिगड़ गई। आनन फानन में उसे ओडिशा के चंपुआ रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए क्योंझर रेफर कर दिया। क्योंझर में सोमनाथ का इलाज चल रहा था। इस दौरान लक्ष्मी अपने परिवार के संपर्क में थी। मंगलवार को ससुर व सास देखने के लिए पहुंचे थे। उस दिन सोमनाथ की तबियत ठीक थी। बुधवार की सुबह सोमनाथ को ससुर शौचालय ले गया। फिर से उसे जहर दिया गया। इसके बाद उसकी तबियत ज्यादा खराब हो गई। गुरुवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। मृतक की मां ने बताया कि शव लेकर घर आ रही थी। तभी रास्ते में ससुर, सास व पत्नी गाड़ी से शव उतारकर फरार हो गए। क्योंझर पुलिस मामले की जांच कर रही है।