विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीनी-राजखरसावां रेलखंड पर मेगा ब्लॉक: 29 जनवरी से 5 फरवरी 2027 तक 24 ट्रेनें रद, वंदे भारत दो घंटे रीशेड्यूल

Published: Sun, 29 Nov 2026 05:13 PM (IST)

दक्षिण पूर्व रेलवे ने सीनी-राजखरसावां रेलखंड पर 29 जनवरी से 5 फरवरी 2027 तक मेगा ब्लॉक की घोषणा की है। इस दौरान ट्रैक नवीनीकरण के कारण 24 ट्रेनें रद की गई हैं।

दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनी-राजखरसावां रेलखंड पर 29 जनवरी से 5 फरवरी 2027 तक मेगा ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है।

दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनी-राजखरसावां रेलखंड पर 29 जनवरी से 5 फरवरी 2027 तक मेगा ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है।

HighLights

  1. सीनी-राजखरसावां रेलखंड पर 29 जनवरी से मेगा ब्लॉक।

  2. ट्रैक नवीनीकरण के कारण 24 ट्रेनें रद, दो सीमित।

  3. वंदे भारत एक्सप्रेस दो घंटे देरी से चलेगी।

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। नववर्ष 2027 की शुरुआत में भी रेल यात्रियों को परिचालन संबंधी बदलावों का सामना करना पड़ेगा। 
 
दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनी-राजखरसावां रेलखंड पर 29 जनवरी से 5 फरवरी 2027 तक मेगा ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। 
 
इस दौरान ट्रैक रिलेइंग ट्रेन (टीआरटी) की मदद से अप और डाउन रेल लाइन पर पुराने रेलपथ, पटरियों तथा स्लीपरों को बदलने का कार्य किया जाएगा। 
 
इसके मद्देनजर विभिन्न तिथियों में 24 ट्रेनों का परिचालन रद किया गया है। साथ ही दो एक्सप्रेस ट्रेनों को आद्रा तक सीमित किया गया है। 
 
दो ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है और टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को दो घंटे रीशेड्यूल किया गया है।
 
रेलवे के अनुसार, सीनी से राजखरसावां के बीच अप रेल लाइन पर प्रत्येक शुक्रवार को 5.30 घंटे का टीआरटी ब्लॉक लिया जाएगा। 
 
वहीं, राजखरसावां से सीनी के बीच डाउन रेल लाइन पर प्रत्येक मंगलवार को 5.30 घंटे का ब्लॉक रहेगा। इस अवधि में युद्धस्तर पर ट्रैक नवीनीकरण का कार्य पूरा किया जाएगा। 
 
जिससे जनवरी के अंतिम सप्ताह से फरवरी के पहले सप्ताह तक दैनिक और लंबी दूरी के यात्रियों को आवागमन में परेशानी हो सकती है।
 

इन ट्रेनों का परिचालन रहेगा रद 

  • 29 जनवरी, 2 एवं 5 फरवरी: ट्रेन संख्या 68127/68125 चाकुलिया-टाटानगर मेमू एवं टाटानगर-बड़बिल मेमू।
  • 30 जनवरी, 2 एवं 6 फरवरी: ट्रेन संख्या 68126/68128 बड़बिल-टाटानगर मेमू एवं टाटानगर-चाकुलिया मेमू।
  • 29 जनवरी, 2 एवं 5 फरवरी: ट्रेन संख्या 68003/68004 टाटानगर-गुआ एवं गुआ-आदित्यपुर मेमू तथा 68044/68043 राउरकेला-टाटानगर-राउरकेला मेमू।
  • 2 फरवरी: ट्रेन संख्या 68019/68020 आदित्यपुर-गुआ-आदित्यपुर मेमू।
  • 29 जनवरी एवं 5 फरवरी: ट्रेन संख्या 68137 टाटानगर-चाईबासा मेमू।
  • 30 जनवरी एवं 6 फरवरी: ट्रेन संख्या 68138 चाईबासा-टाटानगर मेमू।
  • 29 जनवरी, 2 एवं 5 फरवरी: ट्रेन संख्या 12021/12022 हावड़ा-बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस तथा 18109/18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस।
  • 1 फरवरी: ट्रेन संख्या 12767 हजूर साहिब नांदेड़-सांतरागाछी सुपरफास्ट एक्सप्रेस।
  • 3 फरवरी: ट्रेन संख्या 12768 सांतरागाछी-हजूर साहिब नांदेड़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस।
  • 30 जनवरी: ट्रेन संख्या 20822 सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस।
  • 1 फरवरी: ट्रेन संख्या 20821 पुणे-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस।
  • 2 फरवरी: ट्रेन संख्या 22861/12872 हावड़ा-कांटाबांजी एवं जुनागढ़ रोड-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस।
  • 29 जनवरी एवं 5 फरवरी: ट्रेन संख्या 22861/22862 हावड़ा-कांटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस।
 

आद्रा तक ही चलेंगी दो एक्सप्रेस ट्रेनें 

28 जनवरी, 1 एवं 4 फरवरी को हावड़ा से खुलने वाली ट्रेन संख्या 18011 हावड़ा-चक्रधरपुर एक्सप्रेस आद्रा स्टेशन तक ही चलेगी। 
 
इस दौरान आद्रा व चक्रधरपुर के बीच परिचालन रद रहेगा। इसी तरह 29 जनवरी, 2 एवं 5 फरवरी को चक्रधरपुर से खुलने वाली ट्रेन संख्या 18012 चक्रधरपुर-हावड़ा एक्सप्रेस आद्रा से ही हावड़ा के लिए रवाना होगी और चक्रधरपुर से आद्रा के बीच नहीं चलेगी।
 

परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें 

1 फरवरी को ट्रेन संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस इब, झारसुगुड़ा रोड, संबलपुर सिटी एवं कटक होकर पुरी पहुंचेगी तथा झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर व टाटानगर नहीं आएगी। 
 
वहीं, 28 जनवरी एवं 4 फरवरी को ट्रेन संख्या 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस कांड्रा एवं सीनी होकर चलेगी और टाटानगर व गम्हरिया स्टेशन नहीं जाएगी।
 

वंदे भारत दो घंटे विलंब से खुलेगी 

29 जनवरी एवं 5 फरवरी को टाटानगर से ब्रह्मपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 20891 टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत एक्सप्रेस निर्धारित समय से 120 मिनट देरी से रवाना होगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पूर्व ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।