डोंकासाई शिव मंदिर में विशाल महाभोग 29 को
जासं चाईबासा जय बाबा डोंकासाई शिव मंदिर में सावन की द्वितीय सोमवारी को विशाल महाभोज का आयोजन किया गया है। यह जानकारी जय परशुराम संघ के अध्यक्ष राजू चौबे ने दी है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Jul 2019 12:40 AM (IST)Updated: Thu, 25 Jul 2019 06:37 AM (IST)
जासं, चाईबासा : जय बाबा डोंकासाई शिव मंदिर में सावन की द्वितीय सोमवारी को विशाल महाभोज का आयोजन किया गया है। यह जानकारी जय परशुराम संघ के अध्यक्ष राजू चौबे ने दी है। उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक डोंकासाई शिव मंदिर में महाभोज भक्तों के बीच वितरण किया जाएगा। बताया कि ऐसे तो डोंकासाई शिव मंदिर में प्रत्येक सोमवार को किसी न किसी भक्त की ओर से महाभोग का वितरण किया जाता है, लेकिन सावन की द्वितीय सोमवारी को विशेष रहता है। यह मंदिर चाईबासा शहर से 4 से 5 किलोमीटर की दूरी पर है, लेकिन लोगों में आस्था के चलते भक्त पहुंचते है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें