पूजा पर यात्रियों को राहत: खड़गपुर रेल मंडल होकर गुजरेंगी दो जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें, शेड्यूल जारी
दक्षिण पूर्व रेलवे ने पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए खड़गपुर रेल मंडल से होकर दो जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।

खड़गपुर रेल मंडल होकर गुजरेंगी दो जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें
HighLights
दक्षिण पूर्व रेलवे ने पूजा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की।
खड़गपुर रेल मंडल से होकर गुजरेंगी दो जोड़ी ट्रेनें।
संतरागाछी-येलाहांका और तांबरम-संतरागाछी ट्रेनें शामिल।
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे ने पूजा के दौरान यात्रियों की होने वाली भीड़ से निपटने के लिए खड़गपुर रेल मंडल होते हुए दो जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों को चलाने की घोषणा कर दी है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 08063/08064 संतरागाछी-येलाहांका-संतरागाछी स्पेशल का परिचालन 12 से 21 अक्टूबर तक होगा। जबकि ट्रेन नंबर 06075/06076 तांबरम-संतरागाछी-तांबरम स्पेशल का परिचालन 13 से 28 अक्टूबर तक किया जाएगा।
संतरागाछी-येलाहांका-संतरागाछी स्पेशल
ट्रेन नंबर 08063 संतरागाछी-येलाहांका स्पेशल 12 से 19 अक्टूबर तक संतरागाछी स्टेशन से दोपहर 01:15 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन रात 12:20 बजे येलाहांका पहुंचेगी।
वापसी दिशा में, ट्रेन नंबर 08064 येलाहांका-संतरागाछी स्पेशल 14 से 21 अक्टूबर तक येलाहांका स्टेशन से सुबह 04:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 14:30 बजे संतरागाछी पहुंचेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आने वाले खड़गपुर और बालेश्वर स्टेशनों में इस ट्रेन का ठहराव होगा।
तांबरम-संतरागाछी-तांबरम स्पेशल
ट्रेन नंबर 06075 तांबरम-संतरागाछी स्पेशल ट्रेन 13 से 27 अक्टूबर तक प्रत्येक मंगलवार को तांबरम स्टेशन से सुबह 10:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 06:30 बजे संतरागाछी पहुंचेगी।
वापसी दिशा में, ट्रेन नंबर 06076 संतरागाछी-तांबरम स्पेशल ट्रेन 14 से 28 अक्टूबर तक प्रत्येक बुधवार को संतरागाछी स्टेशन से रात 09:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 10:30 बजे तांबरम पहुंचेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आने वाले खड़गपुर और बालेश्वर स्टेशनों में इस ट्रेन का ठहराव होगा।
