Indian Rail: मुंबई-सांतरागाछी के बीच दिवाली-छठ पर पूजा स्पेशल ट्रेन, टाटानगर और राउरकेला में भी रुकेगी
दक्षिण पूर्व रेलवे ने आगामी त्योहारों के दौरान भीड़ कम करने के लिए मुंबई-सांतरागाछी के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने ...और पढ़ें

दक्षिण पूर्व रेलवे ने सांतरागाछी-एलटीटी मुंबई-सांतरागाछी के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
HighLights
मुंबई-सांतरागाछी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन।
दिवाली और छठ त्योहारों के लिए विशेष सुविधा।
टाटानगर, राउरकेला, चक्रधरपुर समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी।
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व रेलवे ने सांतरागाछी-एलटीटी मुंबई-सांतरागाछी के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
यह ट्रेन चक्रधरपुर रेल मंडल होकर गुजरेगी और दोनों दिशाओं में इसके 4-4 फेरे लगाए जाएंगे। चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला और झारसुगुड़ा स्टेशनों पर इस ट्रेन का ठहराव दिया गया है।
समय सारिणी एवं परिचालन दिवस
- ट्रेन नंबर 01107 (एलटीटी मुंबई-सांतरागाछी साप्ताहिक): यह ट्रेन 6 से 27 अक्टूबर तक प्रत्येक मंगलवार की रात 08:20 बजे एलटीटी मुंबई से रवाना होगी। यात्रा के दूसरे दिन यह ट्रेन रात 08:03 बजे झारसुगुड़ा, रात 09:40 बजे राउरकेला, रात 11:25 बजे चक्रधरपुर और टाटानगर रात 12:25 बजे पहुंचेगी। इसके बाद तीसरे दिन सुबह 05:00 बजे ट्रेन सांतरागाछी पहुंचेगी।
- ट्रेन नंबर 01108 (सांतरागाछी-एलटीटी मुंबई साप्ताहिक): यह ट्रेन 8 से 29 अक्टूबर तक प्रत्येक गुरुवार सुबह 11:00 बजे सांतरागाछी से प्रस्थान करेगी। यह दोपहर 02:45 बजे टाटानगर, दोपहर 03:15 बजे चक्रधरपुर, शाम 05:20 बजे राउरकेला और शाम 07:08 बजे झारसुगुड़ा पहुंचेगी, जबकि अगले दिन रात 09:30 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी।
कोच और प्रमुख ठहराव:
इस विशेष ट्रेन में केवल वातानुकूलित (AC) डिब्बे होंगे, जिनमें 1 फर्स्ट एसी, 3 सेकंड एसी, 15 थर्ड एसी कोच, एक पैंट्री कार और दो जनरेटर सह लगेज वैन शामिल हैं।
मार्ग में यह ट्रेन ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, मलकापुर, अकोला, बडनेरा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खड़गपुर स्टेशनों पर रुकेगी। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले एनटीईएस (NTES) या रेल वन ऐप के जरिए अद्यतन समय सारिणी जांच लें।
