विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नई दिल्ली-भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस को मिला नया स्टॉपेज, टाटानगर-बक्सर ट्रेन पर भी आया अपडेट

Published: Thu, 05 Feb 2026 07:52 PM (IST)

रेल प्रशासन ने दक्षिण पूर्व रेलवे के तहत 18 एक्सप्रेस ट्रेनों, जिनमें दो राजधानी भी शामिल हैं, के प्रायोगिक ठहराव की घोषणा की है। ये ठहराव 10 से 15 फरवरी के बीच शुरू होंगे और अगले आदेश तक जारी रहेंगे। कोरोना काल में हटाए गए इन ठहरावों को यात्रियों की सुविधा के लिए बहाल किया जा रहा है, जिससे कई स्टेशनों पर कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

HighLights

  1. दक्षिण पूर्व रेलवे ने 18 एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव बहाल किए।

  2. दो तेजस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों को भी ठहराव मिला।

  3. यह प्रायोगिक ठहराव 10 से 15 फरवरी के बीच शुरू होंगे।

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार में आने वाले कुछ बड़े और छोटे स्टेशनों में दो राजधानी सहित 18 एक्सप्रेस ट्रेनों का प्रायोगिक तौर पर ठहराव 10 से 15 फरवरी के बीच देने की घोषणा कर दी है।

इन ट्रेनों का प्रायोगिक तौर पर ठहराव अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। मालूम रहें कि इन कुछ बड़े और छोटे स्टेशनों में कोरोना काल से पहले इन एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव हुआ करता था।

काेरोना काल के बाद रेलवे ने इन स्टेशनों से कई ट्रेनों का ठहराव हटा दिया था। जिससे रेलवे ने अब फिर से ठहराव देने की घोषणा कर दी है।

इन ट्रेनों का इन स्टेशनों में होगा ठहराव

  • 10 फरवरी से ट्रेन नंबर 18183 टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस का अनारा स्टेशन में होगा ठहराव।
  • 10 फरवरी से ट्रेन नंबर 18184 बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस का अनारा स्टेशन में होगा ठहराव।
  • 15 फरवरी से ट्रेन नंबर 13505 दीघा-आसनसोल एक्सप्रेस का चंद्रकोना रोड स्टेशन में होगा ठहराव।
  • 15 फरवरी से ट्रेन नंबर 13506 आसनसोल-दीघा एक्सप्रेस का चंद्रकोना रोड स्टेशन में होगा ठहराव।
  • 15 फरवरी से ट्रेन नंबर 13505 दीघा-आसनसोल एक्सप्रेस का छतना स्टेशन में होगा ठहराव।
  • 15 फरवरी से ट्रेन नंबर 13506 आसनसोल-दीघा एक्सप्रेस का छतना स्टेशन में होगा ठहराव।
  • 15 फरवरी से ट्रेन नंबर 13505 दीघा-आसनसोल एक्सप्रेस का गरबेटा स्टेशन में होगा ठहराव।
  • 15 फरवरी से ट्रेन नंबर 13506 आसनसोल-दीघा एक्सप्रेस का गारबेटा स्टेशन में होगा ठहराव।
  • 14 फरवरी से ट्रेन नंबर 18603 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस का झालिदा स्टेशन में होगा ठहराव।
  • 11 फरवरी से ट्रेन नंबर 18604 गोड्डा-रांची एक्सप्रेस का झालिदा स्टेशन में होगा ठहराव।
  • 11 फरवरी से ट्रेन नंबर 28181 टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस का जॉयचंडी पहाड़ स्टेशन में होगा ठहराव।
  • 10 फरवरी से ट्रेन नंबर 28182 कटिहार-टाटानगर एक्सप्रेस का जॉयचंडी पहाड़ स्टेशन में होगा ठहराव।
  • 15 फरवरी से ट्रेन नंबर 13505 दीघा-आसनसोल एक्सप्रेस का ओंडाग्राम स्टेशन में होगा ठहराव।
  • 15 फरवरी से ट्रेन नंबर 13506 आसनसोल-दीघा एक्सप्रेस का ओंडाग्राम स्टेशन में होगा ठहराव।
  • 14 फरवरी से ट्रेन नंबर 20817 भुवनेश्वर-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस का पुरुलिया स्टेशन में होगा ठहराव।
  • 15 फरवरी से ट्रेन नंबर 20818 नई दिल्ली-भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस का पुरुलिया स्टेशन में होगा ठहराव।
  • 15 फरवरी से ट्रेन नंबर 13505 दीघा-आसनसोल एक्सप्रेस का सालबोनी स्टेशन में होगा ठहराव।
  • 15 फरवरी से ट्रेन नंबर 13506 आसनसोल-दीघा एक्सप्रेस का सालबोनीस्टेशन में होगा ठहराव।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।