South Eastern Railway का फैसला: गिधनी स्टेशन पर स्टील, इस्पात व रांची-हावड़ा इंटरसिटी को मिला 2 मिनट का स्टॉपेज
दक्षिण पूर्व रेलवे ने श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के जन्मोत्सव के लिए गिधनी स्टेशन पर 8 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को 2 मिनट का अस्थायी ठहराव दिया है।

झारखंड, पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों से जन्मोत्सव समारोह में शामिल होने वाले हजारों श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
HighLights
श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के जन्मोत्सव के लिए यह सुविधा।
20 से 26 अक्टूबर तक 8 ट्रेनों को 2 मिनट का स्टॉपेज।
जासं, चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) ने खड़गपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले गिधनी स्टेशन पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बड़ा निर्णय लिया है।
श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के जन्मोत्सव समारोह के अवसर पर रेलवे ने गिधनी स्टेशन पर स्टील एक्सप्रेस और इस्पात एक्सप्रेस सहित कुल 8 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को 2-2 मिनट का अस्थायी ठहराव देने की घोषणा की है।
रेलवे प्रशासन के इस फैसले से झारखंड, पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों से जन्मोत्सव समारोह में शामिल होने वाले हजारों श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी। यह व्यवस्था 20 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी।
इन प्रमुख ट्रेनों का रहेगा अस्थायी ठहराव
- ट्रेन संख्या 12813 हावड़ा-टाटानगर स्टील एक्सप्रेस: 20 से 26 अक्टूबर तक।
- ट्रेन संख्या 12814 टाटानगर-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस: 20 से 26 अक्टूबर तक।
- ट्रेन संख्या 12871 हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस: 21 से 26 अक्टूबर तक।
- ट्रेन संख्या 12872 टिटलागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस: 20 से 26 अक्टूबर तक।
- ट्रेन संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस: 20 से 26 अक्टूबर तक।
- ट्रेन संख्या 18029 एलटीटी मुंबई-शालीमार एक्सप्रेस: 18 से 26 अक्टूबर तक।
- ट्रेन संख्या 22891 हावड़ा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस: 21 से 26 अक्टूबर तक।
- ट्रेन संख्या 22892 रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस: 21 से 26 अक्टूबर तक।
रेल अधिकारियों ने बताया कि पूजा और जन्मोत्सव के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने तथा स्टेशन पर सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
