विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टाटानगर और रांची होकर चलेगी संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस, झारखंड से पिंक सिटी का सफर हुआ आसान

Published: Fri, 23 Oct 2026 10:22 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2026 10:59 PM (IST)

संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस का उद्घाटन 26 अक्टूबर को होगा, जो टाटानगर और रांची होते हुए राजस्थान के खातीपुरा तक चलेगी।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

HighLights

  1. संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस का उद्घाटन 26 अक्टूबर को होगा।

  2. यह ट्रेन टाटानगर और रांची होते हुए खातीपुरा जाएगी।

  3. झारखंड से जयपुर के लिए सीधा साप्ताहिक रेल संपर्क।

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। लगभग ढाई महीने से मंजूरी मिली हुई नई संतरागाछी खातीपुरा (जयपुर) एक्सप्रेस आखिरकार अब पटरी पर दौड़ेगी, इस ट्रेन का विधवत उद्घाटन 26 अक्टूबर को संतरागाछी और टाटानगर स्टेशनों में किया जाएगा।

दक्षिण पूर्व रेलवे ने ट्रेन नंबर 08181 सांतरागाछी-खातीपुरा उद्घाटन स्पेशल ट्रेन का उद्घाटन की तिथि के साथ चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर से खातीपुरा स्टेशन तक की टाइम टेबल भी जारी कर दिया है।

रेलवे ने यह भी कहा है कि ट्रेन नंबर 18061/18062 सांतरागाछी - खातीपुरा (जयपुर)- सांतरागाछी वाया टाटानगर कब से नियमित रूप से चलगी इसके लिए आने वाले दिनों में अधिसूचना पत्र जारी किया जाएगा।

सांतरागाछी - खातीपुरा (जयपुर) वीकली एक्सप्रेस है। यह ट्रेन पश्चिम बंगाल के संतरागाछी जंक्शन से चलकर टाटानगर जंक्शन और रांची होते हुए राजस्थान के जयपुर (पिंक सिटी) के पास खातीपुरा स्टेशन तक जाएगी।

आने वाले दिनों में चक्रधरपुर रेल मंडल के उन हजारों राजस्थान मूल के लोगों का वर्षों पुराना सपना सच हाेने वाला है जो लंबे समय से सीधी ट्रेन सेवा की मांग कर रहे थे।

इस ट्रेन में 02 जनरल कोच, 01 जनरल कोच कम लगेज वेन, 08 स्लीपर कोच, 01 थर्ड एसी काेच, 03 थर्ड एसी इकोनॉमी काेच, 01 जनरेटर कोच कम ब्रेकवेन के साथ कुल 16 एलएचबी कोच लगे हाेंगे।

26 अक्टूबर की दोपहर को रेलवे की ओर से उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। 26 अक्टूबर को होने वाले इस विशेष रेल समारोह में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, स्थानीय विधायक और चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया समेत रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

यह सभी अतिथि मिलकर इस बहुप्रतीक्षित ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मालूम रहे कि रेलवे बोर्ड द्वारा 6 मई को ही ट्रेन नंबर 18061/18062 संतरागाछी – खातीपुरा (जयपुर)- सांतरागाछी वीकली एक्सप्रेस को चलाने की मंजूरी दी गई थी।

टाटानगर से दोपहर 2 बजे चलेगी सांतरागाछी - खातीपुरा स्पेशल

ट्रेन नंबर 08181 सांतरागाछी - खातीपुरा उद्घाटन स्पेशल ट्रेन टाटानगर स्टेशन से दोपहर दो बजे प्रस्थान करेगी और चांडिल दोपहर 03:15 बजे, पुरूलिया शाम 04:08 बजे, मुरी शाम 05:03 बजे, रांची शाम 06:20 बजे और दूसरे दिन खातीपुरा स्टेशन रात 08:00 बजे पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- सुल्तानगंज और जमालपुर के बीच चलेंगी स्पेशल शटल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया टाइम-टेबल