तांतनगर के चिमीसाई गांव में फैली अफवाह, पुलिस जांच में जुटी
जागरण संवाददाता, चाईबासा : पश्चिम ¨सहभूम के तांतनगर प्रखंड के चिमीसाई गांव में शुक्रवार की
जागरण संवाददाता, चाईबासा : पश्चिम ¨सहभूम के तांतनगर प्रखंड के चिमीसाई गांव में शुक्रवार की देररात अफवाह फैलने की खबर है। अफवाह से गांव के लोग दहशत में हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सूचना मिलने के बाद चाईबासा प्रखंड डीएसपी प्रकाश सोय की ओर से पुलिस की एक स्पेशल टीम गांव के लिए रवाना कर दी गई है। गांव के निवासी डुरा सिरका ने गांव वालों को बताया है कि देररात करीब एक से दो बजे के बीच उनकी पत्नी ने एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। वह परिवार के सबसे छोटे सदस्य को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहा था। शोर मचाने पर वह फरार हो गया। पुलिस ने इस सूचना को गंभीरता से लिया है। हाल के कुछ दिनों में पड़ोसी जिलों में अफवाह के कारण शांति व्यवस्था के समक्ष पैदा हुए संकट को देखते हुए पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है।