विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB Exam Special Trains: अभ्यर्थियों के लिए राउरकेला-रामगढ़ कैंट और रांची-सबौर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Published: Sun, 02 Aug 2026 08:00 PM (IST)

दक्षिण पूर्व रेलवे ने RRB लेवल-1 परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें ...और पढ़ें

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है।

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है।

HighLights

  1. RRB लेवल-1 परीक्षा के लिए विशेष ट्रेनें।

  2. राउरकेला-रामगढ़ कैंट और रांची-सबौर मार्ग पर।

  3. 3 से 22 अगस्त 2024 तक चलेंगी।

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की लेवल-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने बड़ी राहत दी है। 
 
परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला से रामगढ़ कैंट तथा रांची से सबौर के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है। 
 
यह स्पेशल ट्रेनें 3 अगस्त से 22 अगस्त 2024 के दौरान विभिन्न निर्धारित तिथियों पर चलाई जाएंगी। रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ट्रेन नंबर 08183/08184 राउरकेला-रामगढ़ कैंट-राउरकेला स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में 15-15 फेरे (ट्रिप) लगाएगी। 
  •     राउरकेला से रामगढ़ कैंट (08183): यह ट्रेन 3 से 6 अगस्त, 9 से 14 अगस्त और 17 से 21 अगस्त तक राउरकेला से रात 08:30 बजे रवाना होगी। 
मार्ग में बानो (रात 10:10 बजे), हटिया (रात 11:30 बजे), रांची (रात 11:55 बजे) और मुरी (रात 01:10 बजे) होते हुए अगले दिन तड़के 02:15 बजे रामगढ़ कैंट पहुंचेगी।
  •     रामगढ़ कैंट से राउरकेला (08184): वापसी में यह ट्रेन 4 से 7 अगस्त, 10 से 15 अगस्त और 18 से 22 अगस्त तक रामगढ़ कैंट से सुबह 05:15 बजे खुलेगी। 
मुरी (सुबह 06:25), रांची (सुबह 08:05), हटिया (सुबह 08:30) और बानो (सुबह 09:48) होते हुए सुबह 11:30 बजे राउरकेला पहुंचेगी। इस ट्रेन में 2 जनरल, 14 स्लीपर और 2 एसएलआरडी (SLRD) कोच शामिल होंगे।


इसके अलावा, अभ्यर्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए ट्रेन नंबर 08601/08602 रांची-सबौर-रांची परीक्षा स्पेशल भी चलाई जा रही है।

  •     रांची से सबौर (08601): 3 से 6 अगस्त, 9 से 14 अगस्त और 17 से 21 अगस्त तक शाम 19:00 बजे रांची से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 08:00 बजे सबौर पहुंचेगी।
  •     सबौर से रांची (08602): 4 से 7 अगस्त, 10 से 15 अगस्त और 18 से 22 अगस्त तक सुबह 09:50 बजे सबौर से रवाना होकर उसी दिन रात 22:45 बजे रांची पहुंचेगी।
  •      मुख्य ठहराव: रांची-सबौर ट्रेन का ठहराव बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, तिलैया, नवादा, वारिसलीगंज, शेखपुरा, लखीसराय, किऊल, अभयपुर, जमालपुर, सुल्तानगंज और भागलपुर स्टेशनों पर दिया गया है। रेलवे प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय-सारणी देखकर यात्रा तय करने की अपील की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।